बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने FD पर बढ़ाया 1.25 फीसदी का ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Bank of Maharashtra FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज 125 बीपीएस से 1.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ग्राहकों को 46-90 दिन वाली FD पर ब्याज दर 1.25 फीसदी तक बढ़ाई गई है

अपडेटेड Oct 13, 2023 पर 2:52 PM
पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है।

Bank of Maharashtra FD Rates: देश के पब्लिक सेक्टर बैंकों की गिनती में शामिल बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने अपनी FD पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज 125 बीपीएस से 1.25 फीसदी तक बढ़ा दिया है। ग्राहकों को 46-90 दिन वाली FD पर ब्याज दर 1.25 फीसदी तक बढ़ाई गई है। एक साल के पीरियड वाली FD पर ब्याज दरें 25 आधार अंक बढ़ाकर 6.25% कर दी गई हैं। 200 और 400 दिनों की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन को 7.50% तक का ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन को 91 दिन से अधिक वाली सभी FD पर 0.50 फीसदी का एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 12 अक्टूबर से लागू हो चुकी है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र की FD पर ब्याज दरें

7 दिन से 30 दिन: आम जनता के लिए – 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 2.75 प्रतिशत


31 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए – 4.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 4.75 प्रतिशत

91 दिन से 119 दिन: सामान्य जनता के लिए – 4.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.40 प्रतिशत

120 दिन से 180 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 5.60 प्रतिशत

181 दिन से 270 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 364 दिन: सामान्य जनता के लिए - 5.60 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.10 प्रतिशत

365 दिन या एक साल : सामान्य जनता के लिए – 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

1 साल से 2 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम: सामान्य जनता के लिए – 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.75 प्रतिशत

3 साल से 5 साल से कम: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.50 प्रतिशत

5 साल से 10 साल तक: सामान्य जनता के लिए - 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए – 6.50 प्रतिशत

200 और 400 दिनों की स्पेशल FD पर सीनियर सिटीजन को 7.50% तक का ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों को इन्ही FD पर 7 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

Ircon International: 'नवरत्न' बनते ही 7% से ज्यादा चढ़ा शेयर, एक साल में 225% उछला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।