Get App

बैंक की इन सर्विसेज पर लगते हैं चार्ज, जानिए पूरी डिटेल

NEFT और RTGS पर भले ही कोई चार्ज नहीं लगता हो, लेकिन IMPS ट्रांजैक्शन पर भुगतान करना होता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2020 पर 9:08 AM
बैंक की इन सर्विसेज पर लगते हैं चार्ज, जानिए पूरी डिटेल

मोदी सरकार ने साल 2014 से ही अधिक से अधिक लोगों को बैंकों से जोड़ने का शुरू किया। उन लोगों के भी अकाउंट खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक के दर्शन नहीं किए थे। डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा दिया गया। इस पर लगने वाले तमाम चार्ज तकरीबन खत्म किए जा रहे हैं। Reserve Bank of India (RBI) ने National Electronic Funds Transfer (NEFT) और Real-time Gross Settlement (RTGS) में इस साल से सभी चार्ज खत्म कर दिए हैं। RBI ने जुलाई महीने में मॉनेटरी पॉलिसी के रिव्यू के दौरान ऐलान किया था कि जनवरी 2020 से NEFT और RTGS पर लगने वाले चार्ज खत्म कर दिए जाएंगे। लेकिन बैंक के ग्राहकों को कई ऐसी बैंकिंग सर्विस है, जिन पर चार्ज देने पड़ता है।

आइये जानते किन बैंकिंग सर्विस में लगता है चार्ज

कैश जमा करने पर चार्ज


कुछ बैंक है जो तय सीमा से ज्यादा कैश डिपॉजिट करने पर चार्ज लगाया जाता है। ज्यादातर बैंकों में पहले कुछ ट्रांजैक्शन फ्री होते हैं। लेकिन बाद में इसके ट्रांजैक्शन पर भुगतान करना पड़ता है। यह 50-150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन हो सकता है।

फंड ट्रांसफर

जहां NEFT और RTGS पर कोई चार्ज नहीं वसूला जाता है। लेकिन Immediate Payment Service (IMPS) ट्रांजैक्शन पर अभी भी बैंक चार्ज वसूलते हैं। आमतौर पर इसमें चार्ज 1 रुपये से लेकर 25 रुपये तक रहता है।

मिनिमम बैलेंस पर लगने वाला चार्ज

आम तौर पर किसी भी बैंक में अगर आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं है, तो आपसे बैंक चार्ज वसूला जाता है। जैसे State Bank of India (SBI) मेट्रो और शहरी इलाकों में बैंक का मिनीमम बैलेंस 3000 रुपये है। अगर बैलेंस कम रहता है तो ग्राहकों से 5-15 रुपये का चार्ज वसूला जाता है।

ATM, Debit Card और चेक पर चार्ज 

RBI के मुताबिक, बैंक एक महीने में ATM से 5 ट्रांजैक्शन तक कोई चार्ज नहीं वसूलते हैं। लेकिन इससे ज्यादा ट्रांजैक्शन होने पर आपसे चार्ज वसूला जाएगा। 5 ट्रांजैक्शन से अधिक होने पर बैंक प्रति ट्रांजैक्शन 8-20 रुपये लेते हैं। यह निर्भर करता है कि किस तरह का ट्रांजैक्शन है। उदाहरण के लिए SBI में 8 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। जिसमें 5 SBI के ATM से और 3 दूसरे बैंक के ATM से हैं। जब कि गैर मेट्रो शहरों में 10 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। जिसमें से 5 SBI के ATM से और 5 दूसरे बैंक के ATM से हैं। रेगुलेटर का ये भी कहना है कि अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, बैंक उस पर चार्ज नहीं वसूल सकते हैं। जानकारों का मानना है कि अगर आपको कैश ज्यादा निकालना पड़ता है तो आप ज्वाइन अकाउंट ओपन करा लीजिए, इससे आप ATM के जरिए अधिक बार पैसे निकाल सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपका कार्ड खो जाता है सके बदले में नया कार्ड जारी करने पर भी आपसे 50-500 रुपये चार्ज वसूला जाता है। साथ ही ATM भूलने पर नया ATM पिन लेने पर भी  चार्ज वसूलते हैं। चेक क्लीयरिंग पर भी बैंक 150 रुपये प्रति चेक चार्ज लेते हैं। 

Alerts and Instructions (अलर्ट और दिशा-निर्देश)

बैंक SMS अलर्ट सुविधा भी मुहैया कराते हैं। जिसमें बैंक ये सर्विस फ्री में नहीं देते हैं। बल्कि इसके लिए भी 15 रुपये महीना लेते हैं।

डॉक्यूमेंट्स 

बैंक द्वारा पास बुक इश्यू कराने और फिर बैंक स्टेटमेंट निकालने के लिए चार्ज लिए जाते हैं। इसके अलावा हस्ताक्षर के लिए भी चार्ज लिया जाता है। हालांकि ई-मेल स्टेटमेंट में कोई चार्ज नही लिया जाता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें