Bank Strike: बैंक 4 दिन रहेंगे बंद! कर्मचारी कर रहे हैं हड़ताल

Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते में परेशानी बढ़ सकती है। बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। अगर यह हड़ताल हुई, तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, इस दिन बैंक पहले से बंद रहते हैं

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:26 PM
Story continues below Advertisement
Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते में परेशानी बढ़ सकती है।

Bank Strike: बैंक ग्राहकों के लिए जनवरी के आखिरी हफ्ते में परेशानी बढ़ सकती है। बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। अगर यह हड़ताल हुई, तो बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, इस दिन बैंक पहले से बंद रहते हैं। 25 जनवरी रविवार है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी है। अब अगर 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं, तो ग्राहकों को 24 से 27 जनवरी तक बैंक ब्रांच में कोई काम नहीं हो पाएगा।

बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन काम की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पांच दिन का कार्य सप्ताह होने से काम की क्वालिटी सुधरेगी और कर्मचारियों को परिवार के लिए समय मिलेगा। यूनियनों का यह भी तर्क है कि RBI, LIC, बीमा कंपनियां और शेयर बाजार पहले से ही पांच दिन काम करते हैं।

ग्राहकों की सुविधा का हवाला देते हुए यूनियन ने यह प्रस्ताव भी दिया है कि अगर शनिवार की छुट्टी मिलती है, तो सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम किया जा सकता है। इससे बैंकिंग सर्विस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।


यह मांग यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से रखी गई है। इसमें देश के नौ बड़े बैंक यूनियन शामिल हैं। हालांकि, पूरे देश में पांच दिन का बैंकिंग सिस्टम लागू करना आसान नहीं है और इसके लिए RBI की मंजूरी जरूरी होगी।

ग्राहकों के लिए इसका मतलब साफ है। अगर हड़ताल होती है, तो कैश से जुड़े काम, चेक क्लियरेंस और ब्रांच विजिट वाले काम अटक सकते हैं। हालांकि, UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा।

CGHS: डॉक्टर को दिखाने पर कितनी देनी होगी फीस? केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।