SBI Bank Strike: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोडों ग्राहकों को झटका लगने वाला है। SBI बैंक के कर्मचारी मई में 2 दिन हड़ताल करने वाले हैं। हड़ताल 2 दिन रहेगी लेकिन इसके कारण बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे। कर्मचारी यूनियन 25 और 26 मई 2026 को बैंक स्ट्राइक करेगी। 25 मई को सोमवार और 26 मई को मंगलवार है। उससे पहले 23 मई को चौथे शनिवार और 24 मई को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। यानी, बैंक हड़ताल के कारण सीधे 4 दिन लगातार बंद रहेंगे। कर्मचारी हड़ताल के जरिये कर्मचारियों के अधिकार, बेहतर कामकाजी माहौल और पेंडिंग डिमांड को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
