अप्रैल से देश में नया वित्त वर्ष 2025-26 लागू होने वाला है। साथ ही अप्रैल महीने की पहली तारीख से देश में बैंकिंग से जुड़े कुछ नए नियम लागू हो रहे हैं। इससे कंज्यूमर की जेब पर असर हो सकता है। उदाहरण के तौर पर कई बैंक सेविंग्स अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव करने वाले हैं। अब खाते में जमा अमाउंट के आधार पर ब्याज दरें तय की जाएंगी। इससे बड़ा अमाउंट रखने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज मिलने की संभावना है।
