Fixed Deposit: अब इस बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, दे रहा है इतना इंटरेस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है

अपडेटेड May 12, 2022 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Fixed Deposit: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Fixed Deposit - FD) पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। हाल में बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए FD पर ब्याज बढ़ाया था। अब इस लिस्ट में एक्सिस बैंक का नाम भी शामिल हो गया है। एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फिक्सड डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दर 12 मई आज से लागू हो चुकी है।

एक्सिस बैंक की ये हैं नई दरें जो हो चुकी है आज से लागू 

एक्सिस बैंक अलग-अलग समय की FD पर 2.5 प्रतिशत से 5.75 प्रतिशत का ब्याज दे रही है।


वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक्सिस बैंक FD पर दे रहा इतना ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 2.5% से 6.50% तक का ब्याज मिल रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी 10 मई 2022 से 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक के Domestic Bulk Term Deposits पर ब्याज बढ़ा दिया है।

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 4 मई को आनन-फानन में रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद से ज्यादातर बैंकों ने लोन का ब्याज बढ़ा दिया। साथ ही कई बैंकों ने FD पर ब्याज बढ़ाने की घोषणा कर दी। बंधन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक ने रिटेल ग्राहकों के लिए कई FD पर ब्याज पहले ही बढ़ा चुके हैं।

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को Air India का सीईओ एवं एमडी नियुक्त किया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।