Bank Account: एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होने पर रहें सावधान, इन बातों का रखें ध्यान

Bank Account: अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट है तो आपके मन में कई सवाल होंगे। कभी-कभी लोगों को डर रहता है कि एक से ज्यादा अकाउंट रखने से किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कभी – कभी लोगों को एक से ज्यादा अकाउंट रखना फायदा नजर आता है। हम आपको इन्हीं सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
एक से ज्यादा अकाउंट रखने पर उन पर सभी पर अपनी निगरानी बनाए रखें

Bank Account: आज कल के इस अर्थयुग में आमतौर पर कई लोगों के बैंक अकाउंट हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बी बैंकों की पहुंच बढ़ाई गई है। ऐसे में जनधन अकाउंट में बड़ी संख्या में खोले गए हैं। वैसे भी आजकल के इस डिजिटल युग में लोग बैंक जाना बहुत कम पसंद करते हैं। घर बैठे ही उनके सारे काम हो जाते हैं। एक समय था जब बैंक में सेविंग अकाउंट खुलवाना बहुत बड़ा काम था। आज यह काम चुटकियों में घर बैठे भी हो जाता है। आप ऑनलाइन या ऐप के जरिए घर बैठे बैंक में अकाउंट खोल सकते हैं। वीडियो के जरिए आपका KYC भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में आपको यह समझना होगा कि अगर एक से ज्यादा बैंक अकाउंट खुल गए तो क्या करना होगा?

कई लोगों के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते हैं। कई बार जॉब चेंज करने से भी सैलरी अकाउंट की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में अगर एक से ज्यादा बैंक अकाउंट खुल जाते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने पर फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं।

पैसे निकालने की लिमिट


कई बैंकों में पैसे निकालने की एक लिमिट लगी होती है। यानी डेबिट कार्ड के जरिए एक बार में आप इतने रुपये ही कैश निकाल सकते हैं। इस मामले में अगर आपके पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट हैं तो काफी फायदा हो सकता है। अगर आपको कैश की जरूरत पड़ गई और आपके पास कई अकाउंट हैं तो आपको इससे कैश निकालने में सहूलियत रहेगी। वहीं अगर आप बैंक अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपका अकाउंट डिएक्टिवेट हो सकता है। उसको फिर से एक्टीवेट करने के लिए आपको कुछ चार्ज देना पड़ सकता है। ऐसे में फिजूल में कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

केनरा बैंक ने सेविंग अकाउंट्स पर ब्याज दरें बढ़ाई, जानिए कितना होगा फायदा

अकाउंट में हमेशा रखें मिनिमम बैलेंस

अगर आपको पास एक से ज्यादा अकाउंट हैं तो आपको अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखना बेहद जरूरी है। अगर मिनिमम बैलेंस नहीं है तो बैंक जुर्माना लगा सकते हैं। मिनिमम बैलेंस की लिमिट हर एक बैंक की अलग-अलग है। इसके साथ ही अकाउंट से ट्रांजैक्शन करते रहें। इसके अलावा फर्जी कॉल, ईमेल या मैसेज से बचकर रहें। अपने अकाउंट की जानकारी किसी को न दें। वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।

बैंक में लगने वाले चार्ज

बैंकों में कुछ सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जाती हैं। लेकिन कुछ सर्विस के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ते हैं। कभी – कभी ग्राहक बैंक में लगने वाले चार्जेज से अनजान रहते हैं। ऐसे में जिन बैंकों में आपका अकाउंट है। उनमें लगने वाले चार्ज के बारे में पूरी तरह से जानकारी होनी चाहिए। कुल मिलाकर अगर आपके पास 2-3 बैंक अकाउंट हैं तो उन्हें आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादा हुए तो उन पर नजर बनाए रखना कठिन हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।