Bank Holiday on April 16, 2026: आम्बेडकर जयंती के मौके पर 14 अप्रैल को बैंक बंद थे और अब एक बार फिर आज 16 अप्रैल को बैंक बंद हैं। हालांकि हर राज्य में बैंक नहीं बंद हैं और जहां बंद हैं, वहां वजह भी एक ही नहीं है। पोहेला बोइशाख, बोहाग बिहू, विशु और हिमाचल प्रदेश दिवस के चलते कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ध्यान दें कि ये छुट्टियां आरबीआई की हॉलिड लिस्ट के हिसाब से है और ये सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट बैंकों पर भी लागू हैं। इसका मतलब हुआ है कि इन क्षेत्रीय वजहों से एसबीआई और पीएनबी ही नहीं, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक इत्यादि भी बंद रहेंगे।
आज गुवाहाटी (असम), ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), कोच्चि (केरलम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), शिमला (हिमाचल प्रदेश), और तिरुवनंतपुरम (केरलम) जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक के ब्रांचेज बंद होने का मतलब ये नहीं है कि बैंकिंग सर्विसेज बंद रहेंगी। डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म सामान्य तरीके से चलते रहेंगे। एटीएम भी चालू रहेगी। हालांकि जिन काम के लिए बैंक ब्रांच जाने की जरूरत होती है, वह काम नहीं हो पाएगा।
तीन प्रकार की होती हैं बैंक हॉलिडेज
आरबीआई ने बैंकों में होने वाली छुट्टियों की तीन कैटेगरीज में रखा है- निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आने वाले, आरटीजीएस हॉलिडेज और बैंक अकाउंट क्लोजिंग डेज। यह भी ध्यान दें कि बैंकों में होने वाली छुट्टियां देश भर में एक समान नहीं होती है। राज्य के खास त्यौहारों और आयोजनों के अनुसार ये अलग-अलग होते हैं। हालांकि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती जैसे नेशनल हॉलिडेज पर देश भर में बैंक बंद रहते हैं।
वीकेंड पर होने वाली छुट्टियां
बैंक वीकेंड पर स्टैंडर्ड शेड्यूल फॉलो करते हैं। ये हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं। रविवार को देश भर में बैंक बंद रहते हैं। शनिवार वाली छुट्टी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आता है जिसमें चेक और प्रॉमिसरी नोटस् जैसे इंस्ट्रूमेंट्स भी आते हैं।