Bank Holidays March 2023: मार्च का महीना हर साल बैंकिंग के लिए खास होता है। इसकी वजह ये है कि यह वित्त वर्ष (Financial Year) का आखिरी महीना होता है। इस कारण हर साल मार्च महीने में बैंकिंग कामकाज पर ज्यादा दबाव रहता है। आमतौर पर इसी महीने होली का त्योहार भी आता है। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में मार्च महीने में छुट्टियों के चलते कामकाज पर भी असर पड़ता है। मार्च 2023 में बैंकों में कुल 12 दिन की छुट्टियां हैं। इसलिए बिना किसी देरी के बैंक से जुड़े अपने काम फौरन निपटा लें। भारत में बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को को खुले रहते हैं।
जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंको में छुट्टी रहती है। मार्च 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार प्राइवेट और सरकारी बैंक के 12 दिन बंद रहेंगे। यहां हम आपको मार्च में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays February 2023) के छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं।
मार्च महीने की छुट्टियों की लिस्ट
03 मार्च: चापचर कूट (Chapchar Kut)
07 मार्च: होली/ होलिका दहन/ डोल जात्रा
08 मार्च: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग
22 मार्च: गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष
हालांकि बैंकों के ब्रांच बंज रहने के बावजूद डिजिटल कामकाज जारी रहेगा। यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking) पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। छुट्टियों के समय सभी बैंक पहले से ही इस बात का ध्यान रखते हैं कि ग्राहकों को ATM से पैसे निकालने में किसी भी तरह की कठिनाइयो का सामना न करना पड़े।