10 डिजिट के ये मोबाइल नंबर 30 दिन में हो जाएंगे बंद, TRAI ने किया बड़ा फैसला, आप भी चेक कर लें अपना नंबर

TRAI Block 10 Digit Number: दूसरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बहुत ही बड़ा फैसला किया है। TRAI के इस फैसले से टेलीमार्केटिंग कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राई उन प्रमोशनल मैसेज के खिलाफ सख्ती करने वाला है जो ग्राहकों या मोबाइल यूजर्स को बिना उनकी इजाजत के कॉल करते हैं या मैसेज भेजते हैं

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement
TRAI के नए फैसले से टेलिमार्केटिंग कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है।

TRAI Block 10 Digit Number: दूसरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बहुत ही बड़ा फैसला किया है। TRAI के इस नए फैसले से टेलीमार्केटिंग कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राई उन प्रमोशनल मैसेज के खिलाफ सख्ती करने वाला है जो ग्राहकों या मोबाइल यूजर्स को बिना उनकी इजाजत के कॉल करते हैं या मैसेज भेजते हैं। ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों को कहा है कि वह प्रमोशन के लिए अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल ने करें। अब ऐसा करने वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए ट्राई सख्त कदम उठाने वाली है।

टेलीमार्केटिंग कंपनियों को दिया जाता है अलग नंबर

टेलीमार्केटिंग कंपनियों को प्रमोशन करने के लिए अलग नंबर दिया जाता है। ये नंबर आपके सामान्य नंबर से अलग होता। ये इसलिए किया जाता है ताकि मोबाइल यूजर्स नॉरमल नंबर और प्रमोशनल नंबर में फर्क कर सकें। वह कॉल करने वाले के अंतर को समझ सकें। कई कंपनियों इस नियम का पालन नहीं कर रही हैं और वह नॉरमल 10 अंकों वाले नंबर का ही इस्तेमाल कर रही हैं।


ट्राई ने दिया ये आदेश

मोबाइल यूजर्स को जबरदस्ती कॉल या मैसेज करने वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों के खिलाफ ट्राई ने अब सख्त कदम उठाएं हैं। ट्राई ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि टेलीमार्केटिंग कंपनियां प्रमोशनल कॉल या मैसेज के लिए इस्तेमाल करने वाले 10 अंक वाले नंबर को 30 दिन के अंदर बंद कर दे। अगर वह 30 दिन के बाद भी 10 अंक वाले नंबर का इस्तेमाल प्रमोशन के लिए करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

30 दिन में बंद होंगे ये नंबर

TRAI ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को नोटिस दिया है कि वह 30 दिन के अंदर ऐसे नंबर को बंद कर दे। प्रमोशन के लिए नॉरमल नंबर का इस्तेमाल कर रही टेलीमार्केटिंग कंपनियों के नंबर को बंद करना होगा। वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, ओपनिंग बेल से पहले इन पर डाल लें एक नजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।