Bank of Baroda ने FD की ब्याज दरें बढ़ाईं, जानिए अब किस रेट पर मिलेगा इंटरेस्ट

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDs) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 11:14 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाए FD पर इंटरेस्ट रेट

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDs) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। बैंक ने बताया कि बढ़ी हुई दरें 22 मार्च 2022 से ही लागू हो गई हैं। बैंक ने 2 करोड़ रुपये कम राशि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट्स (FDs) पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी की है। उदाहरण के लिए बैंक अभी 3 साल 10 साल की अवधि वाली 2 करोड़ से कम की राशि पर 5.25 फीसदी ब्याज दर देता था, जिसे बढ़ाकर अब 5.35 फीसदी कर दिया गया है।

Bank of Baroda के नए FD रेट-

7 से 14 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 2.80%


15 से 45 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 2.80%

46 से 90 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 3.70%

91 से 180 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 3.70%

181 से 270 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 4.30%

270 दिन से अधिक और 1 साल से कम मैच्योरिटी वाले FD पर- 4.40 फीसदी

1 साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.0%

1 साल से 400 दिन तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.2%

400 दिन से 2 साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.2%

2 साल से 3 साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.2%

3 साल से 5 साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.35%

5 साल से 10 साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर- 5.35%

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices: कल फिर 80 पैसे बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का दाम, 4 दिन में 2.40 रुपये हो जाएगा महंगा!

बुजुर्गों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा सहित सभी बैंक सीनियर सिटीजन को फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.50 फीसदी अधिक ब्याज देते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा भी 2 करोड़ से अधिक राशि और तीन साल तक की मैच्योरिटी वाले FD पर बुजुर्गों को 0.50 फीसदी अतिरिक्त राशि देता है। वहीं तीन साल से अधिक मैच्योरिटी वाली राशि पर वह उन्हें 0.65 फीसदी अधिक मैच्योरिटी देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।