Bank Strike: 19 नवंबर को बैंकों की हड़ताल, ग्राहकों को हो सकती है परेशानी, फटाफट निपटाएं काम

Bank Strike: ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने 19 नवंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकों में होने वाले कामकाज पर असर पड़ सकता है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
19 नवंबर को देश भर के बैंक बंद रह सकते हैं।

Bank Strike: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो उसे आज या कल तक निपटा लें। नहीं तो बाद में आपको कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने देश भर में 19 नवंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। इससे बैंक में होने वाला कामकाज ठप हो सकता है। अपनी मांगों के संबंध में बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA) ने ये हड़ताल बुलाई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बयान जारी कर कहा है कि उन्हें AIBEA से नोटिस मिला है। उसके सदस्यों ने 19 नवंबर को हड़ताल (Bank strike) पर जाने का  फैसला किया है।

इसलिए बुलाई गई हड़ताल

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ और बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी मांगों के संबंध में हड़ताल का ऐलान किया है। लिहाजा शादी-विवाह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बैंकों की इस हड़ताल से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। शनिवार को बैंक हड़ताल के बाद रविवार को बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में 2 दिन तक कामकाज पर असर पड़ेगा। शनिवार हफ्ते का तीसरा दिन है। इस दिन में बैंक में छुट्टी नहीं रहती है। हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी की समस्या आ सकती है। अगर आप असुविधा से बचना चाहते हैं, तो एक दिन पहले ही एटीएम से नकदी निकाल सकते हैं।

SBI ने फिर दिया झटका! बढ़ाई MCLR, महंगा हो जाएगा होम और कार लोन


नवंबर महीने में बैंक की छुट्टियां

20 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

26 नवंबर 2022 : इस दिन चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

27 नवंबर 2022 : इस दिन रविवार होने के चलते बैंकों का अवकाश रहेगा।

23 नवंबर 2022 : इस दिन सेंग कुत्सनेम के चलते शिलांग को छोड़कर सभी सर्किलों में बैंक खुले रहेंगे। इस दौरान सिर्फ शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।