SBI ने फिर दिया झटका! बढ़ाई MCLR, महंगा हो जाएगा होम और कार लोन

SBI and Kotak Bank: State Bank of India ने सभी तरह के लोन पर निधि आधारित उधार दर (MCLR) की सीमांत लागत में 15 आधार अंकों यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 8:17 PM
Story continues below Advertisement
SBI के होम और ऑटो लोन महंगे हो जाएंगे।

SBI and Kotak Bank: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने सभी तरह के लोन पर निधि आधारित उधार दर (MCLR) की सीमांत लागत में 15 आधार अंकों यानी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब ज्यादातर सभी लोन महंगे हो जाएंगे। ये रिवाइज दरें 15 नवंबर 2022 से लागू होंगी। दूसरी ओर प्राइवेट सेक्टर बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने एक समय के लोन पर ब्याज बढ़ा दिया है।

SBI ने महंगा किया लोन

SBI का बेंचमार्क MCLR जिसका आधार पर होम, ऑटो और पर्सनल लोन तय किये जाते हैं। बैंक ने इसमें 10 आधार अंक (BPS) बढ़ाकर 8.05 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पहले यह 7.95 प्रतिशत था। इसी तरह, दो साल और तीन साल के MCLR को क्रमशः 10 आधार अंकों से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत और 8.35 प्रतिशत कर दिया गया है। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है।


इतनी बढ़ाई ब्याज दरें

अन्य में एक महीने और तीन महीने की MCLR को 15-15 आधार अंक बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दिया गया है। छह महीने की MCLR 15 आधार अंक बढ़कर 8.05 प्रतिशत हो गई है, जबकि ओवरनाइट दर 10 आधार अंक बढ़कर 7.60 प्रतिशत हो गई है।

कोटक बैंक ने रिवाइज की दरें

कोटक महिंद्रा बैंक ने अलग-अलग समय के लोन पर अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स आधारित लेंडिंग रेट को रिवाइज किया है। वहीं, एक साल के लोन की दर को 20 आधार अंकों से कम कर दिया है। बैंक ने बेंचमार्क एक साल की अवधि के लिए MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) लिंक्ड लोन रेट्स को 8.75 फीसदी से घटाकर 8.55 फीसदी कर दिया है। कोटक बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि रिवाइज MCLR दरें 16 नवंबर 2022 से लागू होंगी। बैंक हर महीने MCLR दरों की समीक्षा करते हैं।

अब ये हैं नई दरें

कोटक के मुताबिक ओवरनाइट से लेकर तीन साल तक के अन्य टेनर लोन के लिए संशोधित दरें 7.80-9.05 फीसदी के दायरे में हैं। अक्टूबर के बीच में MCLR दरों की पिछली समीक्षा में कोटक महिंद्रा बैंक ने इन दरों को 7.70-8.95 प्रतिशत की रेन्ज में रिवाइज किया था।

भारत की इकोनॉमी दूसरे उभरते देशों के मुकाबले सबसे मजबूत, मॉर्गन स्टेनली के जोनाथन गार्नर ने खुलकर की तारीफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।