Cheapest Personal Loan: पर्सनल लोन की है जरूरत तो यहां करें अप्लाई, मिल रहा है सस्ता कर्ज

Cheapest Personal Loan: अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है तो पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखें

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
पर्सनल लोन लेने के लिए कोई सामान गिरवी नहीं रखना पड़ता है।

Cheapest Personal Loan: अचानक किसी को भी मेडिकल इमरजेंसी, एजुकेशन, शादी और ट्रैवलिंग के लिए पैसे की जरूरत पड़ती रहती है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन ले सकते हैं। पर्सनल लोन पर सभी बैंक अलग-अलग दर से ब्याज वसूलते हैं। पर्सनल लोन लेने के लिए कोई सामान गिरवी नहीं रखना पड़ता है। यानी आप अपनी संपत्ति गिरवी रखे बिना ही फंड हासिल कर सकते हैं। बैंक पर्सनल लोन देने से पहले ग्राहक का क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं।

पर्सनल लोन बेहतर विकल्प

आज कल पर्सनल लोन आसानी से मिल जाता है। आप बैंकों की वेबसाइटों पर, उनके मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा किसी नजदीकी शाखा में भी जा सकते हैं। अगर आपको शॉर्ट टर्म के लिए तुरंत पैसे की जरूरत है तो पर्सनल लोन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। पर्सनल लोन एक अन-सिक्योर्ड लोन है। लिहाजा बैंक एप्लीकेंट की इनकम, क्रेडिट स्कोर और उम्र चेक करने के बाद लोन अप्रूव करते हैं। पर्सनल लोन की खास बात यह है कि अगर आपके पास सभी दस्तावेज हैं और आप लेंडर के एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करते हैं। ऐसी स्थिति लोन अप्रूव होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

SBI: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बढ़ाया BPLR, महंगे हो जाएंगे आपके सभी तरह के लोन


इन बातों का जरूर रखें ध्यान

पर्सनल लोन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ही लेना चाहिए। एक से अधिक पर्सनल लोन लेने से बचना चाहिए। इसकी वजह ये है कि अगर आप अपनी EMI समय से नहीं भर पाते हैं तो आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब हो सकता है। उतना ही लोन लें, जितने की जरूरत है।

यहां मिल रहा है सस्ता पर्सनल लोन

सबसे सस्ता पर्सनल लोन यूनियन बैंक का है। यहां आपको 8.90 फीसदी की ब्याज दर से पैसे मिल सकते है। इसके बाद सेंटर बैंक का नाम आता है। यह बैंक भी आपको 8.90 फीसदी की ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक की पर्सनल लोन की ब्याज दर सिर्फ 8.90 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।