Cheque called in Hindi: आज के समय में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन तमाम लोग आज भी ऐसे हैं, जो चेक (Cheque) के जरिए पेमेंट करना पसंद करते हैं। वैसे भी बड़े लेन-देन के लिए आमतौर पर लोग आज भी चेक का ही उपयोग करते हैं। किसी बैंक में अपना अकाउंट खुलवाते हैं तो बैंक की तरफ से आपको एक पासबुक और एक चेकबुक दी जाती है। चेकबुक से चेक लेकर आप इसका इस्तेमाल पेमेंट के लिए कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर चेक को हिंदी में क्या कहते हैं। बहुत से लोगों को इसका जवाब नहीं मालूम होगा।
जब भी चेक से पेमेंट किया जाता है तो इसमें प्राप्तकर्ता का नाम, बैंक डीटेल्स के साथ कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है। ऐसी तमाम जानकारी दर्ज रहती है। चेक के जरिए पेमेंट करने पर कई बातों को ध्यान रखना होता है। एक छोटी सी गलती से चेक बाउंस हो सकता है।
जानिए चेक को हिंदी में क्या कहते हैं?
चेक एक ऐस कॉमन शब्द बन गया है। जिसका आमतौर पर हर कोई इस्तेमाल करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चेक का भी कोई हिंदी नाम होगा। चेक को हिंदी में क्या कहते है, इस बात का जवाब शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। क्या IAS, PCS, UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों के पास भी शायद इसका जवाब न हो। अगर आपको चेक का हिंदी नाम नहीं मालूम है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस प्रश्न का जवाब हम देंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेक को हिंदी में धनादेश कहते हैं। चेक बैंकिंग सिस्टम का एक ऐसा साधन है। जिसके जरिए एक व्यक्ति अपने बैंक अकाउंट से दूसरे व्यक्ति को पेमेंट करता है।
चेक जारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान