सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा, इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाया इंट्रेस्ट रेट

RBL बैंक ने सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल बैंक ने सेविंग अकाउंट पर दिए जाने वाले ब्याज में इजाफा करने का फैसला किया है। ब्याज की बढ़ी हुई दरें 25 जनवरी 2023 से प्रभावी हो जाएंगी

अपडेटेड Jan 21, 2023 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
RBL बैंक ने सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक RBL Bank के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक अब इस सेविंग अकाउंट वाले ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा। बैंक ने बैलेंस स्लैब पर ब्याज दरों में 125 बीपीएस तक के इजाफे का ऐलान किया है। RBL Bank के ग्राहकों को उनके सेविंग अकाउंट पर अब 6.50 फीसदी ब्याज का फायदा मिलेगा। बढ़ी हुई ब्याज दरें 25 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी।

RBL Bank के सेविंग अकाउंट पर अब इतना मिलेगा ब्याज

1 लाख रुपये तक के बैलेंस वालों को उनके सेविंग अकाउंट पर 4.25 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। जबकि 1 लाख से 10 लाख के बैलेंस वालों के लिए ब्याज की दर 5.50 फीसदी है। वहीं 10 लाख से ज्यादा और 25 लाख रुपये से कम बैलेंस वालों को 6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। 25 लाख से ज्यादा और 7.5 करोड़ से कम बैलैंस वाले ग्राहकों को 6.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा।


इन ग्राहकों के लिए क्या ब्याज ऑफर कर रहा है बैंक

7.5 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस वालों को बैंक की तरफ से 6.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर का फायदा मिलेगा। जबकि 50 करोड़ से 100 करोड़ तक के बैलेंस वाले ग्राहकों को बैंक 5.25 फीसदी का ब्याज देगा। वहीं 100 करोड़ से 200 करोड़ तक बैलेंस वाले ग्राहकों को 6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा। जबकि 200 करोड़ से 400 करोड़ तक के बैलेंस वाले ग्राहकों को RBL Bank चार फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट देगा।

Gold Price: 10 ग्राम सोने का भाव 57000 रुपये के पार, क्या गोल्ड में करें निवेश या बेचकर कमाएं प्रॉफिट?

RBL Bank ने इंट्रेस्ट रेट में किया इतने प्वाइंट्स का इजाफा

RBL Bank ने 400 करोड़ से 500 करोड़ तक के बैलेंस वाले ग्राहकों के लिए इंट्रेस्ट रेट में 125 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। ऐसे ग्राहकों को अब 4 फीसदी की बजाय 5.25 फीसदी के हिसाब से इंट्रेस्ट मिलेगा। वहीं 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैलेंस वाले ग्राहकों के लिए ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ है। इन ग्राहकों को अब 4.50 फीसदी के बजाय 5.25 फीसदी के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा। दिन के अंत में अकाउंट में बचे पैसों के आधार पर बैंक द्वारा यह ब्याज निर्धारित किया जाएगा।

हर तीसरे महीने मिलता है ब्याज का लाभ

RBL Bank ने अपनी वेबसाइट के जरिए यह सूचना दी है कि 1 अप्रेल 2016 से ही सेविंग अकाउंट पर हर तीसरे महीने ब्याज दिया जा रहा है। हर साल 30 जून, 30 सितंबर और 31 मार्च को खत्म होने वाली तिमाही में ग्राहकों को ब्याज का भुगतान किया जाता है। 19 जनवरी 2023 को बैंक ने एफडी योजनाओं (Fixed Deposit) पर दिए जाने वाले ब्याज में भी इजाफा कर दिया है। 7 दिनों से 364 दिनों की अवधि वाली एफडी के लिए अब बैंक ने ब्याज दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोतरी की है। वहीं 7 दिनों से 10 सालों की अवधि वाली एफडी के लिए बैंक ने ब्याज दर को 3.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी का कर दिया है। वहीं सीनियर सीटीजन्स के लिए इसे 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी का कर दिया गया है। वहीं 453 दिनों से 725 दिनों की अवधि वाली एफडी के लिए ब्याज को 7.55 फीसदी से बढ़ाकर 8.05 फीसदी का कर दिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।