Gold Rate: MCX में गोल्ड 13 जनवरी 2023 को 56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद सोने के भाव में करेक्शन आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी 2023 के लिए सोने के वायदा कॉन्ट्रेक्ट ने पूरे हफ्ते गोल्ड में रैली बनाई रखी। बीते हफ्ते शुक्रवार को गोल्ड 56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, वीकेंड पर दाम 56,674 के स्तर पर बंद हुए। वीकेंड में इसमें करीब 0.54 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अगर घरेलू ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव शुक्रवार को अपने सबसे उच्चतम स्तर 57,050 रुपये पर बंद हुआ। ऐसे मे गोल्ड निवेशकों के लिए बड़ा सवाल है कि क्या उन्हें इस भाव पर निवेश करना चाहिए?
क्या सोने में निवेश करने का ये सही समय
एक्सपर्ट के मुताबिक अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कम रहे और डॉलर इंडेक्स करीब 7 महीने के निचले स्तर पर है। यही कारण है कि सोने में निवेश का आकर्षण निवेशकों में बढ़ा है। एमसीएक्स पर गोल्ड की कीमत 55,500 के स्तर से ऊपर बनी रहती है तो इसमें पॉजिटिव रूख बना रहेगा। शॉर्ट टर्म में गोल्ड का रेट 57,500 रुपये के स्तर तक जा सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट सोने के निवेशकों को डॉलर इंडेक्स पर नजर रखने की सलाह दे रहे हैं। डॉलर इंडेक्स को 101 के लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि थोड़ी और तेजी के समय गोल्ड में प्रॉफिट बुकिंग की जा सकती है।
गोल्ड 57,000 रुपये के नये पीक पर पहुंच गया है। बीते 3 सेशन में गोल्ड में करेक्शन आया था लेकिन शुक्रवार को इसमें तेजी आई। ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव नए रिकॉर्ड 57,050 रुपये पर पहुंच गया है। अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव
बजट 2023 तभी मार्केट के लिए बनेगा बड़ा इवेंट जब होगा कैपिटल गेन टैक्स में बदलाव: जसप्रीत सिंह अरोरा