Fixed Deposit Interest Rate: अब इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बढ़ाई FD की दरें, आपके लिए कमाई का मौका

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Mahindra Bank: एक महीने के अंदर दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है।

Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कुछ FD पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर लागू होंगी। नई दरें कल 23 नवंबर से लागू हों चुकी है। कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से लेकर 6.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहींष सीनियर सिटीजन को 3.25 फीसदी से 6.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक 23 महीने से लेकर 2 साल तक की एफडी पर सबसे अधिक 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इससे पहले बैंक ने 1 नवंबर को FD की दरें बढ़ाई थी। Kotak Bank ने महीने में दूसरी बार ब्याज बढ़ाया गया है।

 

ये हैं कोटक बैंक की नई दरें


7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत

15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत

31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत

91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत

121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत

180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

270 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 5.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.25 प्रतिशत

364 दिन - आम जनता के लिए: 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत

365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत

391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत

23 महीने - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत

23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत

2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.40 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.90 प्रतिशत

3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.30 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.80 प्रतिशत

4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत

5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।

Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।