HDFC Lending Rate: बढ़ जाएगी आपकी EMI, HDFC ने लोन के इंटरेस्ट रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी

HDFC ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) बढ़ाई, जिस पर उसके एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) को 1 अक्टूबर, 2022 से 50 बेसिस प्वाइंट तक बेंचमार्क किया गया है

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 7:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HDFC ने लोन के इंटरेस्ट रेट में की 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी

HDFC लिमिटेड ने शुक्रवार को लोन के इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के अपनी मौद्रिक नीति समिति (MPC) में नीतिगत रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट्स (bps) से बढ़ाकर 5.9% करने के बाद प्रमुख होम लोन प्रोवाइडर ने ये फैसला लिया है। पिछले पांच महीनों में, HDFC ने सात बार दरों में बढ़ोतरी की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "HDFC ने हाउसिंग लोन पर अपनी रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) बढ़ाई, जिस पर उसके एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) को 1 अक्टूबर, 2022 से 50 बेसिस प्वाइंट तक बेंचमार्क किया गया है।"

HDFC लिमिटेड से होम लोन पर ब्याज दरें 8.10% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। यह ब्याज दर नया घर खरीदने, बैलेंस ट्रांसफर, घर के रेनोवेशन और घर के विस्तार के लिए दिए गए लोन पर लागू होती है।

Fiscal Deficit: देश का राजकोषीय घाटा अगस्त तक 5.41 लाख करोड़ रुपये रहा, सालाना टारगेट के 32.6% पर पहुंचा


होम लोन की ब्याज दरें लोन पीरियड के दौरान लचीली होती हैं और HDFC का बेंचमार्क रेट (RPLR) से तय की जाती हैं। नए और मौजूदा दोनों उधार लेने वालों को अब 0.50% के रेट से ज्यादा EMI देनी होगी।

30 सितंबर को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की घोषणा की, मई के बाद से इस तरह की ये चौथी बढ़ोतरी थी। रेपो रेट बढ़ने से बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिए पैसे की लागत जल्द ही बढ़ जाएगी।

इस बीच, रेपो रेट में इजाफे के कारण वर्तमान और नए लोन लेने वालों दोनों को अपनी कार और होम लोन के लिए ज्यादा EMI चुकानी होगी, क्योंकि अब बैंकों और लोन देने वाली कंपनियों को पैसा उधार लेने के लिए ज्यादा खर्च करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।