Home Loan: घर खरीदारों के लिए PNB हाउसिंग ने दिया तोहफा, 12 लाख तक का लोन ऑफर, Unnati पोर्टफोलियो में किया सुधार

Home Loan: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने ‘उन्नति’ लोन पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ा दिया है। PNB हाउसिंग अब अपने ग्राहकों को 9 से 12 लाख रुपये में भी हाउसिंग लोन देगा

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
PNB Housing ने 140 जिलों की पहचान की है। जहां वह उन्नति स्कीम के तहत ग्राहकों को लोन मुहैया कराएगी।

Home Loan: पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस (Punjab National Bank Housing Finance) कंपनी ने उन्नति (Unnati) लोन पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ा दिया है। PNB हाउसिंग अब अपने ग्राहकों को 9 से 12 लाख रुपये में भी हाउसिंग लोन देगा। पीएनबी (PNB) हाउसिंग फाइनेंस के MD और CEO हरदयाल प्रसाद ने कहा कि अब कंपनी उन्नति पोर्टफोलियो के तहत 9–12 लाख का भी हाउसिंग लोन देगा जो पहले से चले आ रहे 18–19 लाख के होम लोन से अलग है।

उन्होंने कहा कि हम अब एक अलग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। जिससे ग्राहकों का नया वर्ग भी आसानी से जुड़ सके। कंपनी ने जून तिमाही में 10 नए ब्रांच खोले हैं। Unnati पर नीति पूरी तरह से बदली हुई है। इसमें पूरी तरह अलग तरीके से बिजनेस होगा। बता दें कि PNB Housing इससे पहले इस लोन ब्रैकेट में नहीं था। उसके कुछ प्रतिस्पर्धी HFCs इस तरह के लोन देते थे।

देशभर में विस्तार की योजना


पीएनबी की हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने देश के 140 जिलों को चुना है। जहां वो ‘उन्नति’ स्कीम की तहत यह लोन ग्राहकों को मुहैया कराएगा। कंपनी अब देश के 10 से 12 राज्यों में विस्तार करने की तैयारी में है। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। कंपनी की योजना इन राज्यों में ब्रांच खोलने की है। कंपनी ने एक नया अधिकारी नियुक्त किया है, जो खासतौर से किफायती घरों के काम देखेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने जून 2022 को खत्म तिमाही में उन्नति पोर्टफोलियो के तहत 140-142 करोड़ रुपये का लोन दिया है।

HDFC Bank Hikes MCLR: एचडीएफसी बैंक ने किया बड़ा ऐलान, नई घोषणा से ग्राहक हुए परेशान

रेपो रेट बढ़ने के बाद कंपनी ने लिया निर्णय

पिछले हफ्ते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ दिया गया। ऐसे में हाउसिंग सेक्टर में डिमांड में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। रेपो रेट बढ़ने के मामले पर हरदयाल प्रसाद का कहना है कि हमारे इस नए स्कीम से कंस्ट्रक्शन मैटेरियल की डिमांड में तेजी आ सकती है। पीएनबी का देश के टियर–4 शहरों में भी शाखाएं हैं। जिससे हमें ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।