अगर आप ब्रिटेन में पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं। आपका वहां बैंक अकाउंट नहीं है तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। देश के प्राइवेट बैंक ICICI बैंक ने भारतीय छात्रों के लिए ब्रिटेन मे एक नई सुविधा शुरू की है। ICICI Bank की यूके कंपनी ICICI Bank UK PLC ने ‘Home Vantage Current Account’ का ऑफर दिया है। इसमें ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय छात्रों के लिए बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी तमाम जरूरतों पर फोकस किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको ब्रिटेन में रहने की जरूरत नहीं है। यानी आप भारत में घर बैठे अकाउंट खुलवा सकते हैं। अकाउंट खुलवाने के बाद आपको वीजा डेबिट कार्ड (VISA debit card ) भी मिलेगा। जिसे दुनिया में कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अकाउंट भारत में एक सेविंग अकाउंट के बराबर है।
कोई भी व्यक्ति ICICI बैंक की शाखा में आए बिना ऑनलाइन या ICICI बैंक UK iMobile ऐप के जरिए अकाउंट खोल सकते हैं। यानी आपको शाखा के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस है। एक बार अकाउंट खुलने के बाद छात्र इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और डेबिट कार्ड को एक्टिव कर सकते हैं। इसके बाद छात्र डेबिट कार्ड को भारत या फिर ब्रिटेन के एड्रेस पर मंगवा सकते हैं। CICI Bank UK PLC के प्रताप सिंह (Pratap Singh0 का कहना है कि ICICI बैंक यूके एक दशक से ज्यादा समय से व्यक्तिगत, बिजनेस और कॉर्पोरेट बैंकिंग सर्विस के साथ प्रवासी भारतीयों को सर्विस मुहैया करा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि बैंक के डिजिटल अकाउंट खोलने की सुविधा देने से भारत के छात्रों को ब्रिटेन के बैंकिंग सिस्टम में आसानी हो रही है। होमवैंटेज करेंट अकाउंट (HomeVantage Current Account) और वीजा डेबिट कार्ड (VISA debit card) से छात्रों को डेली लाइफ की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम आगे की शिक्षा के लिए यूके आने वाले भारतीय छात्रों की बैंकिंग जरूरतों को समझते हैं और उनके लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
जानिए कैसे खुलवाएं अकाउंट
सबसे पहले आप बैंक के iMobile ऐप के जरिए या आधिकारिक वेबसाइट www.icicibank.co.uk के जरिए ऑनलाइ अप्लाई कर सकते हैं।
आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। मूल पासपोर्ट ((भारतीय या ब्रिटिश) को स्कैन करें और एप्लीकेशन जमा करें। अकाउंट तुरंत खुल जाएगा।
अब इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग एक्टिव करें। एक बार अकाउंट खुल जाने के बाद छात्र तुरंत इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग को एक्टिव कर सकते हैं। कुछ दिनों में डेबिट कार्ड दिए गए एड्रेस पर पहुंच जाएगा। डेबिट कार्ड को आप उस समय भी एक्टिव कर सकते हैं, जब आप भारत में हैं।