ICICI Bank New FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट
ICICI Bank New Fixed Deposit Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है
MoneyControl News
अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 4:50 PM
ICICI Bank New FD Interest Rate: आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज।
ICICI Bank New Fixed Deposit Interest Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज को बढ़ा दिया है। ICICI ने एफडी पर 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ाया है। ये नई दरें 29 अक्टूबर 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने ये नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर लागू की है। बैंक ने 31 अक्टूबर यानी आज से 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच जमा पर अपनी FD दरें बढ़ा दी हैं।
RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद बढ़ी दरें
यह कदम पिछले कुछ महीनों में आरबीआई के मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण हुई है। आईसीआईसीआई बैंक ने 46 दिनों से 10 साल की मैच्योरिटी वाली FD ग्राहकों को ऑफर कर रह है। अब बैंक ने FD पर 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक 7 दिन -10 साल की जमा वाली FD पर 3 प्रतिशत से 6.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 प्रतिशत से 6.95 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये वाली एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक जमाकर्ताओं को 3.75-6.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक की 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर अब ये हैं नई दरें
7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 3.50 प्रतिशत
30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत
46 दिन से 60 दिन: आम जनता के लिए - 3.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.25 प्रतिशत
61 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.50 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
121 दिन से 150 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
151 दिन से 184 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत
185 दिन से 210 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत
211 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत
271 दिन से 289 दिन: आम जनता के लिए - 5.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.75 प्रतिशत
290 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत
1 साल से 389 दिन: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
390 दिन से 15 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
15 महीने से 18 महीने से कम: आम जनता के लिए - 6.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.60 प्रतिशत
18 महीने से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.15 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.65 प्रतिशत
2 साल 1 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए - 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.70 प्रतिशत
3 साल 1 दिन से 5 साल तक: आम जनता के लिए - 6.35 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.85 प्रतिशत
5 साल 1 दिन से 10 साल: आम जनता के लिए - 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.95 प्रतिशत।