आज के वक्त में सेविंग और इनवेस्टमेंट हर किसी के लिए बेहद ही जरूरी है। सेविंग मे बचाए गए पैसे बुरे वक्त में हमारे काम आते हैं। तो वहीं इनवेस्टमेंट के जरिए हम अपने पैसों से कमाई कर सकते हैं। भारत में कई सारे बैंक अपने ग्राहकों को इस तरह की सुविधाएं प्रदान करते हैं। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह की योजना की पेशकश करता है जिसका नाम एन्युइटी डिपॉजिट स्कीम है।
क्या है SBI की एन्युइटी डिपॉजिट स्कीम
SBI की इस योजना में आप बैंक में एकमुश्त रकम डिपॉजिट करते हैं। जिसके बदले आपको हर महीने बैंक की तरफ से एक तय रकम ब्याज जोड़कर किश्त के रूप में दी जाती है। SBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार SBI की इस योजना में आप एक तय रकम के बदले हर महीने किश्त के रूप में कमाई कर सकते हैं।
RD से कैसे अलग है ये स्कीम
बैंक की आरडी स्कीम में भी ग्राहक को किश्तों में पैसा दिया जाता है और मेच्योरिटी की डेट पर भी उसे रकम का भुगतान किया जाता है। वहीं एन्युइटी डिपॉजिट स्कीम में एक बार पैसा जमा करना पड़ता है उस मूलधन पर ग्राहकों को उनकी चुनी गई अवधि में किस्तों में किया जाता है।
FD से कैसे अलग है ये स्कीम
FD खाते में ग्राहकों द्वारा एक बार रकम जमा की जाती है और उनको एक तय वक्त के बाद मेच्योरिटी की रकम मिलती है। स्पेशल टर्म डिपॉजिट की योजना में मिलने वाली रकम में मूलधन और ब्याज दोनों ही शामिल होता है। वहीं केवल एफडी योजनाओं में मिलने वाली रकम में मूलधन शामिल होता है जबकि ब्याज का भुगतान समय समय पर किया जाता है।
SBI की एन्युइटी स्कीम में FD के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलता है। इस स्कीम में आप मिनिमम 1000 रुपये के बेस पेमेंट के हिसाब से रकम को जमा कर सकते हैं। किस्त का भुगतान आपको जमा की गई तारीख के हिसाब से ही किया जाएगा।