India Post Payments Bank के खाताधारकों के लिए बुरी खबर, RuPay वर्चुअल डेबिट कार्ड रखने वालों को भरना पड़ेगा नया चार्ज

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) एक पब्लिक लिमिटेड कार्पोरेशन है जो पूरी तरह से भारत सरकार के डाक विभाग के अंडर आती है।देश भर में डिजिटल पैमेंट में सुधार के लिए IPPB एक रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड प्रदान करता है, यह डिजिटल डेबिट कार्ड ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जनरेट कर सकते हैं

अपडेटेड Jun 18, 2022 पर 8:47 PM
IPPB पहले कार्ड के लिए ग्राहकों से इस तरह का कोई शुल्क नहीं वसूलती थी

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank- IPPB) के खाताधारकों के लिए एक बुरी खबर है। IPPB के ग्राहकों को 15 जुलाई 2022 से वर्चुअल डेबिट कार्ड के लिए एनुअल मैंटेनेंस (Maintenance Charges) और रिइश्युएंस चार्जेस (reissuance fees) का भुगतान करना होगा।

बैंक के खाताग्राहकों को डिजिटल भुगतान ईकोसिस्टम की ओर शिफ्ट करने में मदद करने के लिए अपना रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड (RuPay Virtual Debit Card) लॉन्च किया था। डिजिटल भुगतान ईकोसिस्टम को सरकार द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।

IPPB के एक अधिकारी ने कहा कि वर्चुअल डेबिट कार्ड (VDC) पर 15 जुलाई, 2022 से 25 रुपये (GST सहित) वार्षिक मैंटेनेंस फीस और 25 रुपये रिइश्युएंस चार्जेस देना पड़ेगा। हालांकि, प्रीमियम खाताधारकों को इन शुल्कों से छूट दी जाएगी। पहले आईपीपीबी ग्राहकों से इस तहत का कोई शुल्क नहीं वसूलती थी।


ये भी पढ़ें- Single Use Plastic Ban: 1 जुलाई से प्लास्टिक के इन आइटम का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, पकड़े जाने पर लगेगा भारी जुर्माना

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) एक पब्लिक लिमिटेड कार्पोरेशन है जो पूरी तरह से भारत सरकार के डाक विभाग के अंडर आती है। यह संचार मंत्रालय का हिस्सा है। देश भर में डिजिटल पैमेंट में सुधार के लिए IPPB एक रुपे वर्चुअल डेबिट कार्ड प्रदान करता है, जिसके लिए ग्राहक अपने IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

कार्ड का उपयोग भारत में किसी भी मर्चेंट वेबसाइट/ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन खरीदारी करने के लिए किया जा सकता है जो रुपे कार्ड स्वीकार करते हों। यह डिजिटल डेबिट कार्ड ग्राहक अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप पर जनरेट कर सकते हैं। यह एक पारंपरिक प्लास्टिक कार्ड की तरह होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।