NEFT, RTGS और IMPS: कैश पेमेंट कम किए जाने पर दिए जा रहे जोर के चलते देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ा है। ऐसे में इंटरनेट बैंकिंग करने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर करने में NEFT, RTGS और IMPS ट्रांजैक्शन बेहद काम आता है। अगर आपको पैसे ट्रांसफर करना हैं तो आपको ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर से जुड़े कुछ जरूरी टर्म यहां मौजूद हैं।
IMPS यानी इमीडिएट पेमेंट सर्विस के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर होता है और यह सर्विस हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहती है। IMPS से फंड ट्रांसफर की मिनिमम लिमिट नहीं है लेकिन एक ट्रांजेक्शन में आम तौर पर मैक्सिमम 5 लाख रुपये ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके लिए ट्रांजेक्शन फीस भी हर बैंक के हिसाब से अलग-अलग होती है। IMPS को सिर्फ ऑनलाइन ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सर्विस नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India -NPCI) की तरफ से पेश की जाती है। IMPS के जरिए आपकी तरफ से भेजे गए पैसे तुरंत बेनेफिशरी के अकाउंट में पहुंच जाते हैं।
NEFT यानी National Electronic Funds Transfer एक नेशनल लेवल पर सेंट्रलाइज्ड पेमेंट सिस्टम है। इसका मालिकाना हक और ऑपरेशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पास है। NEFT के जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक और एक बैंक ब्रांच से दूसरी बैंक ब्रांच में पैसा ट्रांसफर किया जाता है। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग यूजर हैं तो आप भी इसके जरिए फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इस पेमेंट सिस्टम के तहत 2 लाख रुपये तक भेज सकते हैं।
RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है। RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है। इसके लिए कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। ऑनलाइन RTGS करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। हालांकि अगर आप बैंक जाकर RTGS करते हैं तो आपको चार्ज देना पड़ सकता है।