Paytm Payments Bank को RBI ने दिया ‘शिड्यूल्ड बैंक’ का स्टेटस

अब सरकार की फाइनेंशियल इनक्लूजन स्कीम्स में भी पार्टनर बन सकेगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 4:28 PM
Paytm payments Bank

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) ने गुरुवार को कहा कि वह ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 की सेकेंड शिड्यूल्ड सूची’ में शामिल हो गई है। एक शिड्यूल्ड पेमेंट्स बैंक होने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब कारोबार के नए अवसरों को खोज सकती है।

पेटीएम ने एक बयान में कहा, “बैंक मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी में भागीदारी के साथ ही सरकार और अन्य बड़े कॉरपोरेशंस द्वारा जारी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजर्स (RFP), प्राइमरी ऑक्शंस, फिक्स्ड रेट और वैरिएबिल रेट रेपोज में भाग ले सकता है। बैंक अब सरकार द्वारा चलाई जा रही फाइनेंशियल इनक्लूजन स्कीम्स में भी पार्टनर बनने के लिए पात्र होगा।”

बैंक को नए काम करने में मिलेगी मदद

आरबीआई एक्ट (RBI Act) 1934 के तहत आरबीआई उन बैंकों को सेकेंड शिड्यूल में शामिल करता है, जिनसे वह इस बात को लेकर संतुष्ट होता है कि उनका कामकाज अपने डिपॉजिटर्स को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सतीश कुमार गुप्ता ने कहा, “रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के सेकेंड शिड्यूल में पेटीएम पेमेंट्स बैंक के शामिल होने से हमें और अधिक नए काम करने में मदद मिलेगी और भारत में कमजोर और सेवा से अछूती आबादी के लिए और अधिक वित्तीय सेवाएं और उत्पादों को लाने में मदद मिलेगी।”


8 ऐसे निफ्टी स्टॉक जो 2020 के लेवल से नीचे कर रहे ट्रेड, आइए डालते हैं इन पर एक नजर

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लगातार हो रहा विस्तार

अभी तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक 33.3 करोड़ पेटीएम वालेट्स (Paytm wallets) सेवाएं देता है और इससे उपभोक्ताओं को 87,000 ऑनलाइन मर्चैंट्स और 2.11 करोड़ इन-स्टोर मर्चैंट्स को पेमेंट करने में सक्षम बनाता है। पेटीएम ने कहा कि अभी तक 15.5 करोड़ पेटीएम यूपीआई (Paytm UPI) हैंडल्स बन चुके हैं और इन्हें पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ पेमेंट करने व प्राप्त करने में इस्तेमाल किया जा रहा है।

बीते साल, बैंक देश में फास्टैग्स (FASTags) का सबसे बड़ा जारीकर्ता और खरीदार बन गया। हाल में, पेटीएम पेमेंट्स बैंक एशिया पैसिफिक (एपीएसी) रीजन में संचालित सबसे सफल डिजिटल बैंकों में से एक के रूप में उभरा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।