अगर आपका पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए ही है। PNB अपने ग्राहकों को 20 लाख रुपये का पूरा फायदा फ्री में दे रहा है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और अकाउंट खोलने की सोच रहे हैं तो आप PNB में खाता खोलकर इस खास ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक में PNB MySalary Account खोलना होगा। इसमें बैंक की तरफ से ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।
बैंक के मुताबिक, अपनी Salary को बेहतर manage करना चाहते हैं? तो PNB MySalary Account को खुलवाएं। इसके साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के साथ ओवरड्राफ्ट (अधिक निकासी किया हुआ) और स्वीप सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
ऐसे मिलेगा 20 लाख रुपये का फायदा
PNB अपने सैलरी अकाउंट होल्डर्स को बीमा कवर समेत कई अन्य लाभ दे रहा है। जीरो बैलेंस और जीरो क्वार्टर एवरेज बैलेंस की सुविधा के साथ पीएनबी माईसैलरी अकाउंट खोलने पर आपको 20 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट कवर दिया जा रहा है। यानी इस अकाउंट को खोलने पर आपका प्रॉफिट ही प्रॉफिट है।
जिन लोगों की सैलरी 10,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये के बीच है उन्हें सिल्वर कैटेगरी में रखा गया है। 25001 रुपये से लेकर 75000 रुपये तक सैलरी पाने वाले लोगों को गोल्ड कैटेगरी में रखा गया है। वहीं 75001 रुपये से लेकर 150000 रुपये तक सैलरी पाने वाले लोगों के अकाउंट को प्रीमियम कैटेगरी में रखा गया है। इसके साथ ही 150001 रुपये से अधिक सैलरी पाने वाले अकाउंट होल्डर्स को प्लैटिनम कैटेगरी में रखा गया है।
जानिए किसे कितना मिलेगा फायदा
बैंक द्वारा ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है। सिल्वर कैटेगरी वालों को 50,000 रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। गोल्ड वालों को 150000 रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। प्रीमियम लोगों को 225000 रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी। प्लेटिनम वालों को 300000 रुपये तक के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलेगी।