Credit Cards

RBI ने एक्सिस बैंक समेत इन बड़े बैंकों पर ठोंका जुर्माना, जानें किस वजह से लिया गया ये सख्त ऐक्शन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून की शुरुआत में सरकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पर भी भारी जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना नियमों को ना मानने की वजह से लगाया था। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों का सही से पालन नहीं करने पर यह जुर्माना लगाया गया है

अपडेटेड Jun 24, 2023 पर 10:50 PM
Story continues below Advertisement
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के तीन बड़े बैंकों के ऊपर जुर्माना लगा दिया है। रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकों पर यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन किए जाने के चलते लगाया गया है

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के तीन बड़े बैंकों के ऊपर जुर्माना लगा दिया है। रिजर्व बैंक की तरफ से बैंकों पर यह जुर्माना नियमों के उल्लंघन किए जाने के चलते लगाया गया है। वहीं रिजर्व बैंक ने सख्त ऐक्शन लेते हुए देश के एक बड़े प्राइवेट बैंक पर भी जुर्माना लगा दिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बैंकों की तरफ से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया था। जिस वजह से उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक (J&K Bank), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) और एक्सिस बैंक ( Axis Bank) पर जुर्माना लगाया है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर भी लगाया गया था जुर्माना

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून की शुरुआत में सरकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) पर भी भारी जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर 84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना नियमों को ना मानने की वजह से लगाया था। रिजर्व बैंक की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों का सही से पालन नहीं करने पर यह जुर्माना लगाया गया है।

आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गारंटीड पेंशन प्लान निश्चित, जानिए इसकी खास बातें


ग्राहकों पर पड़ेगा ये असर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने यह जुर्माना रेगुलेटरी कॉम्पलायंस में कमियों के आधार पर लगाया है। हालांकि रिजर्व बैंक के इस फैसले का ग्राहकों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। उनको सभी तरह की सेवाएं पहले की तरह से ही मिलती रहेंगी। इस कार्रवाई से बैंक में ग्राहकों को मिलने वाली किसी भी सर्विस या फिर उनके किसी भी ट्रांजैक्शन पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपयेस बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर 1.45 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।