SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 1 फरवरी से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये नियम

SBI Bank Rule Change from 1st February 2022: 1 फरवरी 2022 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 4:36 PM
Story continues below Advertisement
SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट, 1 फरवरी से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये नियम

SBI Bank Rule Change from 1st February 2022: 1 फरवरी 2022 से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। 1 फरवरी से देना होगा चार्ज अब देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को एक बड़ा झटका देने वाला है। एसबीआई ने 1 फरवरी से IMPS करने के नियमों को बदल दिया है। जहां इसमें आपको एक तरफ फायदा होने वाला है और दूसरी तरफ नुकसान भी होने वाला है।

इतना लगेगा चार्ज?

एसबीआई के अनुसार 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था। रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाई थी। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।


जानिए क्या होता है IMPS?

MPS यानी Immediate Payment Service नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का अहम हिस्सा है। इसके जरिए 24X7 फंड ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें इंटरनेट बैंकिंग के अलावा मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, बैंक ब्रांच, ATM, SMS और IVRS के जरिए फंड ट्रांसफर होता है। हालांकि RBI ने डेली ट्रांजैक्शन की जो सीमा बढ़ाई है वह SMS और IVRS पर लागू नहीं होती। SMS और IVRS के जरिए सिर्फ 5000 रुपए का ही ट्रांसफर होता है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 28, 2022 4:36 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।