SBI ने शुरू की नई सर्विस, WhatsApp के जरिए मिल जाएगी पेंशन स्लिप, जानिए तरीका

SBI WhatsApp Service: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन्स के लिए WhatsApp सर्विस शुरू कर दी है। इसके जरिए आप बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
WhatsApp के जरिए पेंशन स्लिप हासिल करने के लिए 9022690226 पर hi भेजें

SBI WhatsApp Service: देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India -SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब SBI के ग्राहक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप प्लेटफॉर्म WhatsApp के जरिए अपनी पेंशन स्लिप (Pension Slip) हासिल कर सकते हैं। SBI ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए वॉट्सऐप के जरिए 9022690226 नंबर पर “Hi” लिखकर मैसेज भेजना होगा।

ऐसे उठाएं फायदा

इसका लाभ उठाने के लिए किसी भी तरह का कोई झंझट नहीं है। जब आप +91 9022690226 नंबर पर Hi भेजेंगे तो आपको बैंक की ओर तीन विकल्प मुहैया कराए जाएंगे। ये मैसेज इस प्रकार हैं- बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप। आपको यहां पेंशन स्लिप को चुनना है। इसके बाद जिस महीने की स्लिप चाहिए उसका नाम दर्ज करना है। फिर पेंशन डिटेल प्रोसेस करने संबंधी एक मैसेज मिलेगा और फिर आपको पेंशन स्लिप मिल जाएगी। आप WhatsApp बैंकिंग के जरिए अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और डी-रजिस्टर जैसी सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं।

आप अपने कुत्ते का भी करा सकते हैं बीमा, जानिए इसके क्या हैं फायदे और कितना आता है खर्च


मिलेगा बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट

इतना ही नहीं स्टेट बैंक की इस सर्विस के जरिए बैलेंस और मिनी स्टेट बैंक की जानकारी की भी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले यूजर्स को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए, अकाउंट होल्डर को 7208933148 पर ‘WAREG’ टेक्स्ट के बाद स्पेस के साथ अपना अकाउंट नंबर भेजना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपको SBI अकाउंट के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए SMS भेजना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्हाट्सएप नंबर पर एसबीआई के नंबर 90226 90226 से एक मैसेज मिलेगा। आप बस 90226 90226 पर ‘Hi SBI’ भेज सकते हैं या WhatsApp मैसेज का जवाब दे सकते हैं। इसके बाद निर्देशों का पालन करते हुए इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

देश का सबसे बड़ा बैंक है SBI

संपत्ति, जमा, ब्रांच, ग्राहक और कर्मचारियों के मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक ने देश में अब तक सबसे ज्यादा 30 लाख परिवारों को होम लोन मुहैया कराया है। इस हिसाब से ये देश का सबसे बड़ा मॉर्गेज लैंडर भी है। इस साल 31 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक, बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो करीब 5.62 लाख करोड़ रुपये का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।