आप अपने कुत्ते का भी करा सकते हैं बीमा, जानिए इसके क्या हैं फायदे और कितना आता है खर्च

पेट इंश्योरेंस प्लान में कई तरह के रिस्क कवर किए गए हैं। इनमें उनके इलाज का खर्च, सर्जरी और यहां तक कि उनकी चोरी भी शामिल हैं

अपडेटेड Nov 18, 2022 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
इंडिया को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेट मार्केट माना जा रहा है।

लोगों में पेट (Pet) रखने का चलन बढ़ रहा है। साथ ही पेट के काटने के कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। लखनऊ, नोएडा सहित कई जगहों से ऐसी खबरें आई हैं, जिसमें पेट ने लोगों पर हमला किए हैं। इस वजह से पेट की ज्यादा देखरेख की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे पेट से जुड़े उत्पादों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है।  पेट के फूड से लेकर उनके लिए मेडिकल सुविधाओं का बाजार बढ़ रहा है। अब जनरल इंश्योरेंस कंपनियां भी इस मौके का लाभ उठाने के लिए आगे आ रही हैं।

Bajaj Allianz Insurance, Digit Insurance और Future Genrali Insurance पेट के लिए इंश्योरेंस प्लान पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।

इंडिया में तेजी से बढ़ रही पेट की आबादी


कंपनियां के पेट इंश्योरेंस प्लान में कई तरह के रिस्क कवर किए गए हैं। इनमें उनके इलाज का खर्च, सर्जरी और यहां तक कि उनकी चोरी भी शामिल हैं। डेटा एनालिटिक्स के ग्लोबल कंपनी Statista के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में इंडिया में पेट की आबादी काफी बढ़ी है। 2014 में इनकी आबादी 1.26 करोड़ थी। यह 2019 में बढ़कर 2.14 करोड़ हो गई। इसके 2023 तक 3.1 करोड़ पहुंच जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : बैंकिंग शेयरों में निवेश करना चाहते हैं? PNB MetLife के संजय कुमार की यह सलाह आपको मालामाल कर देगी

ज्यादातर लोगों को पेट इंश्योरेंस की जानकारी नहीं

इंडिया को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेट मार्केट माना जा रहा है। इसके बावजूद उनके इलाज पर आने वाले खर्च को लेकर तैयारी देखने को नहीं मिलती है। बजाज आलियांस के चीफ टेक्निकल ऑफिसर टी ए रामालिंगम ने कहा, "ज्यादातर लोगों को पेट के इंश्योरेंस को लेकर मार्केट में उपलब्ध प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी नहीं है।"

प्राइवेट कंपनियों के मार्केट में उतरने से बढ़ी प्रतियोगिता

हालांकि, इंडिया में सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां काफी समय से पेट के लिए इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करती आ रही हैं। इनमें New India Assurance, National Insurance और Oriental Insurance शामिल हैं। फर्क यह आया है कि अब प्राइवेट कंपनियों ने भी पेट इंश्योरेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पेश करना शुरू कर दिया है। इनके प्रोडक्ट्स में ज्यादा फीचर्स भी हैं।

यह पॉलिसी कैसे काम करती है?

पेट इंश्योरेंस पॉलिसी आपके पेट के हेल्थ और उसके बीमार पड़ने पर इलाज खर्च को कवर करती है। जिस तरह से इनसानों के लिए हेल्थ पॉलिसी काम करती है, उसी तरह से ये पेट पॉलिसी भी पेट को होने वाले किसी तरह के नुकसान या इलाज के खर्च को कवर करते हैं। इससे पेट ओनर्स को उनके इलाज पर आने वाले खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं रह जाती है। ये प्रोडक्ट्स पेट की चोरी को भी कवर कर रहे हैं। यहां तक कि थर्ड पार्टी को होने वाले नुकसान को भी कवर करते हैं। इसका मतलब ऐसे मामलों से है, जिनमें आपके पेट की वजह से किसी बाहरी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है।

pet insurance premium

कितना आता है खर्च?

आपके पेट का बीमा कराने पर आने वाला खर्च कई बातों पर निर्भर करता है। इनमें उसकी उम्र, साइज और ब्रीड अहम हैं। साथ ही आपके पेट की सेहत और आप कितने अमाउंट का बीमा कराना चाहते हैं, इसका असर भी प्रीमियम अमाउंट पर पड़ता है। प्रीमियम 300 रुपये से शुरू होता है।

उदारहण के लिए अगर आप 25,000 रुपये के कवर वाली लॉन्ग टर्म पॉलिसी खरीदते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम 1,284 रुपये आएगा। यह ऐसे डॉग के लिए जिसकी उम्र 7 साल से कम है। इस प्लान में epilepsy, pancreatitis, cushing's syndrome, diabtetes, thyroid dysfunction, ascites, glaucoma और inflammatory bowel disease शामिल हैं। अतिरिक्त 0.5 से 1 फीसदी प्रीमियम चुकाकर पॉयजनिंग और ब्रीडिंग रिस्क को भी कवर किया जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।