Get App

लॉकडाउन में लीजिए एक घंटे में एक करोड़ रुपये तक का लोन, शुरू कीजिए बिजनेस

MSMEs सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नवंबर 2018 में एक घंटे में एक करोड़ रुपये लोन देने की शुरुआत की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2020 पर 12:32 PM
लॉकडाउन में लीजिए एक घंटे में एक करोड़ रुपये तक का लोन, शुरू कीजिए बिजनेस

कोरोना वायरस लॉकडाउन से दुनिया भर की अर्थव्यवस्था की हालत खराब हो गई है। जरूरी सामानों को छोड़कर बाकी सामानों की आपूर्ति ठप सी पड़ गई है। ऐसे हालात में बहुत सी कंपनियां फाइनेंशियल क्राइसेस से जूझ रही हैं। अगर आप भी कोई छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार की बेहतर योजना है। जिसमें आप घर बैठे एक क्लिक पर ही एक घंटे में एक करोड़ रुपये का लोन पा सकते हैं।
दरअसल सरकार ने नवंबर 2018 में Micro, Medium and Small Enterprises (MSMEs) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की थी।

इस योजना के तहत अगर आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया स्मार्ट और डिजिटल है। इसमें आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.psbloansin59minutes.com/signup पर विजिट करना होगा। यहां पर आपको अपना नाम, ईमेल ID भरकर OTP जेनरेट करना होगा। OTP एंटर करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें पोर्टल में ही अप्रूवल मिल जाता है। इसमें आप लोन लेने के लिए अपने पसंदीदा बैंक का भी चुनाव कर सकते हैं।

लोन लेने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ती है। पिछले 6 महीने की ट्रांजैक्शन की जानकारी देनी होगी। GST आइडेंटीफिकेशन नंबर (GSTIN), GST यूजर आईडी, इनकम टैक्स ई-फाइलिंग से जुड़े हुए डॉक्यूमेंट्स XML फॉर्मेट देना होगा।

इस योजना का लाभ नए लोग ही उठा सकते हैं। यानी अगर आप इस योजना के हिस्सा हैं तो उन्हें इस तरह से आवेदन नहीं करना है। अगर आपकी पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही है तो आपको 1 घंटे में लोन मिल जाएगा। साथ ही आप भी अपना मनपसंद बिजनेस शुरू कर सकते हैं। सरकार की इस योजना से लोन देने में पारदर्शिता आई है। अब तक हजारों लोगों लोन का अप्रूवल मिल चुका है। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर https://msme.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें