UPI Transaction: डिजिटल इंडिया के ट्रैक पर भारत तेजी से दौड़ लगा रहा है। भारत हर गुजरते दिन के साथ UPI (Unified Payment Interface) हर महीने नए रिकॉर्ड बना रहा है। जुलाई महीने में UPI ट्रांजैक्शन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। स महीने UPI ट्रांजैक्शन 600 करोड़ पार कर गया है जो कि एक रिकॉर्ड है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में ट्वीट किया है। जिस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिप्लाई करते हुए इसे नई उपलब्धि बताया।
बता दें कि साल 2016 के बाद UPI ट्रांजैक्शन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि यह देश के लोगों का नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक संकल्प है। COVID-19 महामारी के दौरान डिजिटल पेमेंट्स ने काफी मदद की थी।
नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में में 6.28 अरब ट्रांजैक्शन हुए, जो कि करीब लेनदेन हुए हैं, जो करीब 10.62 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। अगर पिछले महीने के हिसाब से बात की जाएं, तो यूपीआई लेनदेन में 7.16 फीसद का इजाफा दर्ज किया गया है। जबकि पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में यूपीआई लेनदेन दोगुना हो गया है। ट्रांजैक्शन की वैल्यू सालाना आधार पर 4.76 फीसदी बढ़ रही है। बता दें कि हर महीने NPCI यानी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हर महीने यूपीआई के आंकड़ें शेयर किए जाते हैं।
जानिए कैसे बढ़े डिजिटल लेनदेन
BHIM UPI बना सबसे पसंदीदा App
आईटी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, BHIM UPI देश के नागरिकों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाला पेमेंट तरीका है। BHIM UPI के जरिए 452.75 करोड़ डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन हुए हैं। इसकी वैल्यू 8.27 लाख करोड़ रुपये रही है।