EPFO Digital Life Certificates: देश के 73 लाख पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ ने शनिवार को पेंशनर्स के लिए अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के उद्देश्य से एक नई सुविधा शुरू की है। इस चेहरा पहचानने से जुड़ी सुविधा (face recognition facility) के साथ, पेंशनर्स अब देश में किसी भी जगह से ईपीएफओ पोर्टल पर आसानी से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (digital life certificate) जमा कर सकते हैं।
क्या है ‘face recognition facility’
- EPFO की ‘face recognition facility’ से उन बुजुर्ग पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिन्हें ज्यादा उम्र के कारण अपना लाइफ सर्टिफिकेट फाइल करने में अपने बायोमीट्रिक (फिंगर प्रिंट और आयरिश) दर्ज करने में आसानी होगी।
श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने पेंशनर्स के लिए चेहरा पहचानने से संबंधित टेक्नोलॉजी लॉन्च की है।
डिजिटल कैलकुलेटर को भी मिली मंजूरी
इससे पहले सीबीटी ने अपनी 231वीं बैठक में पेंशनर्स के लिए ईपीएफओ सेवाओं में और सुधार के लिए पेंशन के केंद्रीकृत वितरण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी। वहीं अब पेंशन की जानकारी के लिए डिजिटल कैलकुलेटर को भी मंजूरी मिल गई है।
इम्प्लॉइज पेंशन स्कीम, 1995 (EPS 95) के सभी पेंशनर्स को पेंशन की निकासी जारी रखने के लिए हर साल जीवन प्रमाण पत्र (JPP) या डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट्स 2015-16 से पेश किए गए थे, जिससे पेंशनर्स के लिए आधार कार्ड नंबर के इस्तेमाल से बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के बाद सर्टिफिकेश हासिल करने का रास्ता साफ हुआ था।