Yes Bank ने इन 2 तरह के FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, जानिए अब कितना हो गया रेट

यस बैंक (Yes Bank) ने अपने नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट (NRE) के फिक्सड डिपॉजिट (FD) दरों को 0.50 से 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:21 PM
Story continues below Advertisement
Yes Bank ने बताया कि नई दरें 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू हैं

यस बैंक (Yes Bank) ने अपने नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट (NRE) के फिक्सड डिपॉजिट (FD) दरों को 0.50 से 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से इक्रीमेंटल फंड फ्लो में मदद के लिए हाल ही में की गई घोषणाओ के मुताबिक है। बैंक ने इसके अलावा फॉरेन करेंसी नॉन-रेजिडेंट (FCNR) जमा पर भी अपनी अधिकतम ब्याज दर में 0.20 फीसदी का इजाफा किया है।

12 महीने से 18 महीने से कम की अवधि वाले NRE फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट को अब बढ़ाकर 7.01 फीसदी सालाना कर दिया गया है। इसी तरह, 18 महीने से अधिक के अविध वाले जमा पर इंटरेस्ट रेट को बदलकर 7.25 फीसदी सालाना कर दिया गया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि ये नई दरें 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू हैं।

इसके अलावा बैंक 24 से 36 महीने की अवधि वाले FCNR जमा पर 4.25 फीसदी सालाना की अधिकतम दर भी दे रहा है।


NRE फिक्स्ड डिपॉजिट करने के लिए, ग्राहक यस बैंक के डिजिटल बैंकिंग चैनलों जैसे यस ऑनलाइन (नेट बैंकिंग), यस मोबाइल (मोबाइल बैंकिंग) या यस रोबोट (पर्सनल बैंकिंग चैटबॉट) पर जा सकते हैं। या फिर अगर वे भारत में हैं तो अपने निकटतम यस बैंक शाखा में भी जा सकते हैं। वहीं भारत से बाहर होने पर वह gib@yesbank.in को ईमेल कर सकते हैं (NRE ट्रांजैक्शन के लिए बैंक की ईमेल आईडी)।

यह भी पढ़ें- इस स्टॉक में शॉर्ट टर्म में दिखेगी 15 रुपये की गिरावट, डीलर्स ने एक शेयर में बिकवाली और दूसरे मे दी खरीदारी की सलाह

बैंक ने बताया, इसी तरह, FCNR डिपॉजिट को यस ऑनलाइन (नेट बैंकिंग) के जरिए बुक किया जा सकता है या अगर कस्टमर भारत में हैं तो वह यस बैंक की निकटतम शाखा में जा सकते हैं या फिर gib@yesbank.in को लिख सकते हैं।

इस बीच यस बैंक शेयर शुक्रवार 2 अगस्त को NSE पर 0.92 फीसदी गिरकर 16.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। यस बैंक के शेयरों में इस साल अभी तक करीब 15.30 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।