Bank Holidays: आज लोहड़ी पर बैंक बंद हैं या खुले? क्या कहती है RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays: बैंकों में 13 जनवरी 2026 को अवकाश नहीं है। इसका मतलब है कि आज के दिन सभी राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं। बाकी बचे जनवरी महीने में देश के अलग- अलग हिस्सों में बैंक 9 दिन बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Jan 13, 2026 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement
लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

आज 13 जनवरी को देश में लोहड़ी (Lohri 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। यह महज एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन, प्रकृति और सामूहिक खुशी का उत्सव है। यह सर्दियों के अंत और एक नए कृषि चक्र की शुरुआत के साथ-साथ आशा, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। लोहड़ी के मौके पर ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि क्या बैंक आज, मंगलवार को बंद रहेंगे?

जवाब है नहीं। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, बैंकों में 13 जनवरी 2026 को अवकाश नहीं है। इसका मतलब है कि आज के दिन सभी राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं। लोहड़ी उत्तर भारत, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है।

बाकी जनवरी में कितने दिन बैंक बैंक


14 जनवरी: मकर संक्रांति/माघ बिहू- गुजरात, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद

15 जनवरी: उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघ संक्रांति/मकर संक्रांति/महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस/कनुमा- तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद

17 जनवरी: उझावर थिरुनल- तमिलनाडु में बैंक बंद

18 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/बसंत पंचमी/वीर सुरेंद्र साईं जयंती- त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद

24 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार- देश में हर जगह बैंक बंद

25 जनवरी: रविवार- देश में हर जगह बैंक बंद

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस- देश में हर जगह बैंक बंद

Gold Price Today: लोहड़ी पर और चढ़ा सोना, दिल्ली में ₹142310 हुआ 10 ग्राम का भाव; ये हैं नए रेट

छुट्टी वाले दिन चालू रहती है मोबाइल और नेट बैंकिंग

बैंकों की छुट्टी वाले दिन बैंक ब्रांच बंद रहती हैं। लेकिन UPI, नेट बैंकिंग सर्विसेज चालू रहती हैं। इसके अलावा ATM भी ऑपरेशनल रहते हैं यानि कि आप कैश निकाल सकते हैं। लेकिन लंबी छुट्टियों के चलते हो सकता है कि कहीं-कहीं आपको एटीएम में कैश खत्म होने का सामना करना पड़े। इसलिए पहले से ही तैयारी रखें ताकि बैंक हॉलिडे के दौरान दिक्कत न हो।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।