Silver Price Today: खुलते ही और गिरे दाम, ₹1.78 लाख के नीचे, पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें ताजा कीमत

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 4 नवंबर को भारत में चांदी के वायदा भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,79,698 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी

अपडेटेड Nov 04, 2026 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
4 नवंबर को भारत में चांदी के वायदा भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। ज

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 4 नवंबर को भारत में चांदी के वायदा भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,79,698 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,80,480 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 49.48 डॉलर प्रति औंस हो गई।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी टूटकर 1,84,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये किलो पर है,


4 नवंबर को  चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,00,000
मुंबई 2,00,000
अहमदाबाद 2,00,000
चेन्नई 2,00,000
कोलकाता 2,00,000
हैदराबाद 2,00,000
जयपुर 2,00,000
भोपाल 2,00,000
लखनऊ 2,00,000
तिरुवनंतपुरम 2,00,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के नतीजों से पहले निवेशकों की सतर्कता के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 3 फीसदी से अधिक गिरकर 1.77 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6,168 रुपये यानी 3.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,77,611 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी वायदा भाव 50 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया। इसमें 1.82 डॉलर यानी 3.58 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 49.07 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं कीमतें?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने के दाम में तेजी तो चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दिखी है। Comex पर सोने में 0.26% तक की तेजी दिखी (Gold Price on Comex) और 3950.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.80% तक गिरे और ऐसे में कीमत 49.355 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले चढ़ने लगा सोना! दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में बिक रहा इस भाव पर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।