Banks Best FD Schemes: बड़े बैंकों में एफडी पर ज्यादा रिटर्न कमाने का मौका, जानिए किस बैंक का इंटरेस्ट रेट सबसे ज्यादा

Banks Best FD Schemes: बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है। इस पैसे पर इंश्योरेंस कवर भी मिलता है। जरूरत पड़ने पर तय समय से पहले इस पैसे को निकाला जा सकता है

अपडेटेड Oct 02, 2026 पर 4:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एफडी के पीरियड के हिसाब से इंटरेस्ट रेट में अंतर हो सकता है।

Banks Best FD Schemes:  बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट से अभी ज्यादा इंटरेस्ट कमाने का बड़ा मौका है। स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 8.25 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और विदेशी बैंकों में एफडी पर अट्रैक्टिव इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। हालांकि, एफडी के पीरियड के हिसाब से इंटरेस्ट रेट में अंतर हो सकता है।

इंटरेस्ट रेट में थोड़ा अंतर रिटर्न पर बड़ा असर डालता है

ब्याज दर में जरा सा भी अंतर कुल रिटर्न पर बड़ा असर डालता है। खासकर तब जब आप बड़ा अमाउंट एफडी में रखना चाहते हों। सही बैंक और सही मैच्योरिटी का चुनाव कर आप बिना बड़ा जोखिम उठाए अपनी इंट्रेस्ट इनकम को मैक्सिमाइज कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सा बैंक FD पर कितना इंट्रेस्ट ऑफर कर रहा है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं:


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00 प्रतिशत तक ब्याज।

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00 प्रतिशत तक ब्याज।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.25 प्रतिशत तक ब्याज।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00 प्रतिशत तक ब्याज।

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक: 7.80 प्रतिशत तक ब्याज।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.00 प्रतिशत तक ब्याज।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक: 8.10 प्रतिशत तक ब्याज।

fd table 1निजी क्षेत्र के बैंक नीचे दी गईं ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं:

डीसीबी बैंक: 7.50 प्रतिशत तक ब्याज।

बंधन बैंक: 7.45 प्रतिशत तक ब्याज।

इंडसइंड बैंक: 7.00 प्रतिशत तक ब्याज।

एक्सिस बैंक: 6.50 प्रतिशत तक ब्याज।

एचडीएफसी बैंक: 6.50 प्रतिशत तक ब्याज।

आईसीआईसीआई बैंक: 6.50 प्रतिशत तक ब्याज।

आईडीबीआई बैंक: 6.55 प्रतिशत तक ब्याज।

fd table 2पब्लिक सेक्टर बैंक: सरकारी बैंकों में कितना ब्याज?

सरकारी बैंकों में मिलने वाली ब्याज दरों की जानकारी नीचे दी गई है:

बैंक ऑफ इंडिया: 6.85 प्रतिशत तक ब्याज।

पंजाब एंड सिंध बैंक: 6.85 प्रतिशत तक ब्याज।

बैंक ऑफ बड़ौदा: 6.75 प्रतिशत तक ब्याज।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 6.75 प्रतिशत तक ब्याज।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 6.65 प्रतिशत तक ब्याज।

इंडियन बैंक: 6.65 प्रतिशत तक ब्याज।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 6.45 प्रतिशत तक ब्याज।

पंजाब नेशनल बैंक: 6.60 प्रतिशत तक ब्याज।

fd table 3विदेशी बैंक दे रहे हैं फिक्स्ड डिपॉजिट पर इतना ब्याज:

स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक: 6.60 प्रतिशत तक ब्याज।

डोएचे बैंक: 7.00 प्रतिशत तक ब्याज।

एचएसबीसी बैंक: 5.50 प्रतिशत तक ब्याज।

fd table 4कैसे बनाएं सही रणनीति?

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अपना पूरा डिपॉजिट एक ही बैंक में रखने के बजाय कई बैंकों में बांटकर रखना चाहिए। इससे 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट को इंश्योरेंस कवर की सुरक्षा मिलेगी। इसके साथ ही, ज्यादा रिटर्न के लिए स्मॉल फाइनेंस बैंकों का इस्तेमाल समझदारी से करना चाहिए और एफडी की अवधि का चुनाव अपनी लिक्विडिटी की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।