रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कैसेट बदलने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दी है। अभी ज्यादातर ATM में (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) को ओपन कैश टॉप-अप के माध्यम से या मौके पर ही मशीनों में कैश लोड करके भर दिया जाता है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कैसेट बदलने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दी है। अभी ज्यादातर ATM में (ऑटोमेटेड टेलर मशीन) को ओपन कैश टॉप-अप के माध्यम से या मौके पर ही मशीनों में कैश लोड करके भर दिया जाता है।
मौजूदा सिस्टम खत्म करने के लिए RBI अन्य बैंकों के साथ सुनिश्चित करना चाहता है कि ATM में कैश भरे जाने के समय लॉक करने योग्य कैसेट की अदला-बदली की जाए।
RBI की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार लॉक करने योग्य कैसेट सिस्टम को शुरू करने में बैंकों को परेशानी आ रही थी जिसके कारण डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया है। अभ नई डेडलाइन अगले साल मार्च तक बढ़ा दी गई है।
अप्रैल 2018 में RBI ने बैंकों से अपने ATM में लॉक करने योग्य कैसेट का इस्तेमाल करने पर विचार करने के लिए कहा था, जिससे कैश दोबारा भरते समय बदल दिया जाए। ये सिस्टर एक तिहाई ATM में चरणों में लागू करना था, ताकि ATM 31 मार्च
इस बार में इंडियन बैंक एसोसिएशन ने बैंक की तरफ से कहा कि इस डेडलाइन के मुताबिक काम करने में उन्हें दिक्कतें आ रही है, जिसके बाद डेडलाइन बढ़ाया गया है। बैंकों के हर एक तिमाही में प्रोग्रेस देखने के लिए भी कहा गया है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।