Bank Holidays in May 2023: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी की गई लिस्ट के अनुसार मई में 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक हॉलिडे लिस्ट में दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है। कुछ छुट्टियां में केवल उन्हीं राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जहां त्योहार या जयंती है। जबकि, कुछ गैजेट्ड हॉलिडे पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं।
मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक: ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 मई (सोमवार): मई दिवस, महाराष्ट्र दिवस
5 मई (शुक्रवार): बुद्ध पूर्णिमा - दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़
9 मई (मंगलवार): रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन
16 मई (मंगलवार): राज्य दिवस - सिक्किम
22 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती - गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान
24 मई (बुधवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती - त्रिपुरा
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम
मई में जहां 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, वहीं इन सभी दिनों में ऑनलाइन बैंकिंग की सर्विस मिलती रहेंगी। हालांकि, ग्राहक बैंकों में कैश जमा और पैसा निकालने का काम नहीं कर सकेंगे। सिर्फ एटीएम से ही पैसा निकान पाएंगे।
ये हैं बैंक छुट्टियों की केटेगरी
राष्ट्रीय अवकाश जिसे गैजेट्ड हॉलिडे भी कहा जाता है। इसमें तीन दिन गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और महात्मा गांधी जयंती शामिल हैं। इन दिनों बैंक और वित्तीय संस्थान बंद रहते हैं। सरकारी छुट्टियों को फिर दो केटेगरी राज्य सरकार की बैंक छुट्टी और केंद्र सरकार की बैंक छुट्टी की केटेगरी में बांटा गया है। केंद्र सरकार के बैंक अवकाश पूरे देश में मनाए जाते हैं, जबकि राज्य सरकार के बैंक अवकाश सिर्फ उसी राज्य में मनाए जाते हैं।
इन दिनों भी बंद रहते है बैंक
नेशनल हॉलिडे और सरकारी छुट्टियों के अलावा भारत में बैंक हर एक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, अगर किसी महीने में 5 शनिवार होते हैं तो पांचवें शनिवार के दिन बैंकों में कामकाज होता है। पहले बैंकों में हर शनिवार के दिन आधे दिन काम किया जाता था।