Credit Cards

Bank Holidays List: ईद-ए-मिलाद पर 16 सितंबर को इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद, मुंबई में 18 सितंबर को होगी छुट्टी

Eid-e-Milad Bank Holiday: RBI ने कहा है कि 18 सितंबर, 2024 को सरकारी सिक्योरिटीज, फॉरेन एक्सचेंज, मनी मार्केट और रुपी इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव में कोई लेनदेन और सेटलमेंट नहीं होगा। मुंबई और मुंबई सबअर्बन में RBI ऑफिस अब 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को बंद रहेंगे। बैंक हॉलिडे पर सिर्फ बैंक की ब्रांच बंद रहती हैं। इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का काम बदस्तूर जारी रहता है

अपडेटेड Sep 15, 2024 पर 10:09 AM
Story continues below Advertisement
18 सितंबर को पांग ल्हाबसोल फेस्टिवल के कारण सिक्किम में भी बैंकों की छुट्टी है।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) की छुट्टी का दिन आगे खिसका दिया है। 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के स्थानीय नेताओं ने राज्य सरकार से इसे लेकर अनुरोध किया था। इसलिए अब मुंबई में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को रहेगी। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने भी बयान जारी कर कहा है कि मुंबई और मुंबई सबअर्बन में उसके ऑफिस अब 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को बंद रहेंगे।

आरबीआई ने कहा है कि 18 सितंबर, 2024 को सरकारी सिक्योरिटीज, फॉरेन एक्सचेंज, मनी मार्केट और रुपी इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव में कोई लेनदेन और सेटलमेंट नहीं होगा। 18 सितंबर को होने वाले सभी बकाया लेनदेन का सेटलमेंट अगले कामकाजी दिन यानि 19 सितंबर, 2024 तक स्थगित रहेगा। अब सरकारी सिक्योरिटीज, फॉरेन एक्सचेंज, मनी मार्केट और रुपी इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव मार्केट 16 सितंबर को ऑपरेशनल रहेंगे।

मुंबई में बैंक 18 सितंबर को रहेंगे बंद


इस डेवलपमेंट के बाद मुंबई में बैंकों में ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर के बजाय 18 सितंबर को रहने वाली है। ईद-ए-मिलाद को मिलाद-उन-नबी और बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन होता है।

18 सितंबर को पांग ल्हाबसोल फेस्टिवल के कारण सिक्किम में भी बैंकों की छुट्टी है। हर साल यह त्योहार सिक्किम के रक्षक देवताओं के प्रति श्रद्धा दर्शाने, सम्मान देने और प्रसन्न करने के लिए मनाया जाता है, खासकर कि माउंट कंचनजंघा के प्रति। इसके अलावा यह लेप्चा और भूटिया के बीच भाईचारे की संधि की याद में भी मनाया जाता है और सिक्किमियों की एकता का प्रतीक है।

Gold Price Today: हफ्ते भर में ₹2000 महंगा हुआ सोना, आपके शहर में किस हाई पर है रेट; लिस्ट से करें चेक

16 सितंबर को ​कहां-कहां बैंक बंद

ईद-ए-मिलाद पर 16 सितंबर को गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर में और किस दिन बैंक बंद

17 सितंबर: इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद– सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद

20 सितंबर: ईद-ए-मिलाद–उल-नबी के बाद वाला शुक्रवार– जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद

21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस– केरल में बैंक बंद

22 सितंबर: रविवार

23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह जी जन्मदिवस– जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद

25 सितंबर: विधानसभा चुनाव– जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद

28 सितंबर: महीने का चौथा शनिवार

29 सितंबर: रविवार

छुट्टियों की दो कैटेगरी

बैंक ग्राहक यह याद रखें कि बैंकों की कुछ छुट्टियां 'राष्ट्रीय छुट्टी' श्रेणी के तहत हैं और कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित रहते हैं। क्षेत्र विशेष से संबंधित छुट्टी पर केवल राज्य या क्षेत्र विशेष के बैंक बंद रहते हैं। इसलिए बैंक ग्राहक बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करके ही बैंक जाएं और समय से अपने काम खत्म कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।