Get App

घर में गूंजने वाली है किलकारी! चेक कीजिए ये फाइनेंशियल लिस्ट ताकि ना रहे लाचारी

बच्चा आने की खबर जितनी खुशियां लेकर आती है, उतनी ही नई जिम्मेदारियां भी साथ लाता है। कपड़े, खिलौने और स्कूल की प्लानिंग तो सभी करते हैं, लेकिन अक्सर एक सबसे अहम सवाल पीछे छूट जाता है कि फंड्स कैसे तैयार करें

Edited By: Sheetalअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 4:28 PM
घर में गूंजने वाली है किलकारी! चेक कीजिए ये फाइनेंशियल लिस्ट ताकि ना रहे लाचारी
बच्चा आने की खबर जितनी खुशियां लेकर आती है, उतनी ही नई जिम्मेदारियां भी साथ लाता है।

बच्चा आने की खबर जितनी खुशियां लेकर आती है, उतनी ही नई जिम्मेदारियां भी साथ लाता है। कपड़े, खिलौने और स्कूल की प्लानिंग तो सभी करते हैं, लेकिन अक्सर एक सबसे अहम सवाल पीछे छूट जाता है कि फंड्स कैसे तैयार करें। बढ़ते मेडिकल खर्च, काम से ब्रेक, चाइल्डकेयर और भविष्य की सेविंग्स… ये सब एक साथ बजट पर दबाव डालते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर कपल्स बच्चे के जन्म से पहले ही पैसों को लेकर खुलकर और ईमानदारी से बात कर लें, तो न सिर्फ तनाव कम होता है, बल्कि रिश्ते और फैसले दोनों ज्यादा मजबूत बनते हैं। जानिए वो जरूरी फाइनेंशियल बातचीत, जो हर होने वाले माता-पिता को समय रहते कर लेनी चाहिए।

1. घर का पूरा बजट सामने रखें

सबसे पहले दोनों पार्टनर अपनी पूरी फाइनेंशियल तस्वीर सामने रखें। इसमें इनकम, लोन, क्रेडिट कार्ड का बकाया, महीने के फिक्स खर्च, कभी-कभार आने वाले खर्च और माता-पिता या भाई-बहन की कोई जिम्मेदारी शामिल होनी चाहिए। मकसद किसी को जज करना नहीं, बल्कि यह समझना है कि पैसा कहां जा रहा है। कई कपल्स यह कदम छोड़ देते हैं और बाद में खर्च बढ़ने पर तनाव बढ़ जाता है। एक आसान तरीका है कि हर महीने एक तय मनी मीटिंग रखें, जहां दोनों एक ही बजट शीट देखकर बात करें।

2. इमरजेंसी और इनकम रुकने की तैयारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें