धनतेरस पर घर-परिवार में सोना खरीदना शुभ माना जाता है, मगर आजकल नकली हॉलमार्क और फर्जी सर्टिफिकेट वाले गहनों की बढ़ती समस्या ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान जैसे कई राज्यों में तांबे या पीतल के गहनों पर हॉलमार्क लगाकर उन्हें असली सोना बताकर बेचा जा रहा है। ऐसे में असली और नकली सोने की पहचान करना बेहद जरूरी हो गया है।
