Get App

CCL Products Share Price: कड़वी हुई कॉफी! 6 साल में सबसे तेज गिरावट, आखिर 9% क्यों टूटा शेयर

CCL Products Big Fall: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) ने आज इंट्रा-डे के निचले स्तर से शानदार रिकवरी की। वहीं दूसरी तरफ सीसीएल प्रोडक्ट्स के शेयर मार्च 2020 के बाद से यानी कि छह साल में सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट में फंस गए और 16 अक्टूबर को करीब 9% टूट गए। जानिए ऐसा क्या हुआ जो निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर बेचने लगे और ब्रोकरेजेज की क्या राय है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 2:20 PM
CCL Products Share Price: कड़वी हुई कॉफी! 6 साल में सबसे तेज गिरावट, आखिर 9% क्यों टूटा शेयर
CCL Products को कवर करने वाले 12 एनालिस्ट्स में से आठ ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो चार ने होल्ड रेटिंग।

CCL Products Share Price: घरेलू स्टॉक मार्केट की शानदार रौनक के बीच कॉफी कंपनी सीसीएल प्रोडक्ट्स के शेयरों ने आज कोहराम मचा दिया। एक तरफ सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए शानदार स्पीड से रिकवरी की लेकिन दूसरी तरफ सीसीएल प्रोडक्ट्स के शेयरों में मार्च 2020 के बाद से आज सबसे बड़ी इंट्रा-डे गिरावट दिखी। मार्च 2020 में यह एक ही दिन में 15% टूटा था और आज इसके शेयर करीब 9% टूट टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। इसकी यह गिरावट ऐसे समय में आई, जब एक कारोबारी दिन पहले इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद इसने सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पेश किए थे।

सितंबर तिमाही में इसका मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़ा और ऑपरेटिंग लेवल पर ईबीआईटीडीए भी ऊपर चढ़ा लेकिन मार्जिन स्थिर रहा। इससे शेयरों पर आज तेज दबाव बना। फिलहाल बीएसई पर यह 6.91% की गिरावट के साथ ₹1008.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 8.78% टूटकर ₹988.00 तक आ गया था।

CCL Products Q2 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में सीसीएल प्रोडक्ट्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28.97% उछलकर ₹130.09 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 7.46% चढ़कर ₹1210.76 करोड़ तक पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर सीसीएल प्रोडक्ट्स का ईबीआईटीडीए भी 7.6% बढ़कर ₹212.08 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन ईबीआईटीडीए मार्जिन 17.5% पर स्थिर बना रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें