धनतेरस 2025 के मौके पर सोने के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके हैं। इस साल 24 कैरेट सोने का दाम दिल्ली में लगभग ₹1,32,930 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,21,860 के करीब बिक रहा है। पिछले साल की तुलना में इस बार सोने की कीमतों में लगभग 60 फीसदी तक वृद्धि हुई है। मुंबई, पुणे और चेन्नई जैसे अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतें इसी रेंज में हैं।