अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज बाजार में जोश रहा। आज सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, PSE और मेटल शेयरों में रही। वहीं एनर्जी, FMCG, IT, शेयरों में बढ़त देखी गई। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। इसी के साथ सेंसेक्स 490 अंक चढ़कर 64 हजार 81 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 144 अंक चढ़कर 19 हजार 133 पर बंद हुआ। ऐसे में बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा पावर, हैवेल्स और शैले होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी।
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः JSW Steel
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 750 के स्ट्राइक वाली कॉल 11 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15, 19 से लेकर 22 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से टाटा पावर के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 252 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 242 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 245 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का चार्ट का चमत्कार शेयरः Havells
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में हैवेल्स पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1275 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1258 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1290 से लेकर 1300 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता का मिडकैप फंडा स्टॉकः Chalet Hotels
JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज शैले होटल्स के स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 570 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में बने रहने पर 650 से 600 का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 550 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)