New Year Weekend Plan: साल 2023 के खत्म होने में 12 दिन की समय बचा है। साल 2023 और नए साल की शुरूआत वीकेंड पर होने वाली है। 29 दिसंबर 2023 का शुक्रवार है। 30 और 31 दिसंबर पर शनिवार और रविवार है। 1 जनवरी 2024 को नया साल है। यानी, अगर 29 दिसंबर शुक्रवार की छुट्टी लें तो सीधे आपको 4 दिन की छुट्टी मिल सकती है। अगर आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है तो इन 4 दिनों में आप दिल्ली के आसपास घूमने निकल सकते हैं। यहां आपको कुछ ऑप्शन बता रहे हैं। यहां आपको बुकिंग पहले से करानी होगी।
दिल्ली के पास एक घंटे की दूरी पर नीमराना फोर्ट पैलेस है। यहां विंटेज कार राइड, कैमल सफारी और वीकेंड पर कलाकारों की परफॉर्मेंस होती है।
दिल्ली और जयपुर के बीच अलवर में हिल फोर्ट केसरोली हेरिटेज होटल है। यहां से आप सरिस्का टाइगर रिजर्व भी जा सकते हैं।
होटल कैसल मंडावा, शेखावटी
शेखावटी ट्रैवलर्स के बीच काफी फेमस है। यहां कैमल राइड, विंटेज कार राइड वीकेंड पर परफॉरमेंस होती है।
गंगा के किनारे और आम, लिची के पेड़ों से घिरा ग्लासहाउस वीकेंड डेस्टिनेशन के लिए अच्छा ऑप्शन है। यहां आप रॉक क्लाइबिग, ट्रेकिंग, क्लिफ जंपिंग और रीवर राफ्टिंग कर सकते हैं।
दिल्ली से वीकेंड पर जाने के लिए फरीदाबाद का ललित होटल भी अच्छा ऑप्शन है। यहां आप अपना दिन योगा से शुरू कर नेचर वॉक और साइकलिंग कर सकते हैं। यहां आप अपने लिए पिकनिक भी अरेंज कर सकते हैं।
गेटवे रिजॉर्ट, दमदमा लेक, गुड़गांव
दिल्ली के पास दमदमा लेक पर गेटवे रिजॉर्ट है। यहां आप अपनी फैमिली के साथ 2 दिन के लिए जा सकते हैं। यहां बेडमिंटन, टेनिस, वॉलीबॉल जैसे आउटडोर गेम खेल सकते हैं।