Get App

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर बहनों को रेलवे का तोहफा, 2 घंटे पहले शुरू होगी 'नमो भारत ट्रेन' की सेवाएं

Bhai Dooj 2024: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन की सेवाएं भाई दूज के अवसर पर रविवार 3 नवंबर को अपने निर्धारित समय में बदलाव कर दो घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी। रविवार को निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाय छह बजे से ही चालू हो जाएंगी। यह सेवा रात 10 बजे तक जारी रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2024 पर 6:19 PM
Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर बहनों को रेलवे का तोहफा, 2 घंटे पहले शुरू होगी 'नमो भारत ट्रेन' की सेवाएं
Bhai Dooj 2024: भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित होता है

Bhai Dooj 2024: 'नमो भारत ट्रेन' रविवार (3 नवंबर) को भाई दूज के मौके पर अपने सामान्य समय से दो घंटे पहले छह बजे से ही शुरू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने शनिवार (3 नवंबर) को एक बयान में यह जानकारी दी। निगम ने कहा कि इन ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बयान के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीए कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS corridor) के चालू खंड पर ट्रेन सेवाएं रविवार को निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाय छह बजे से ही चालू हो जाएंगी।

रेलवे ने बताया कि भाई दूज के दिन 'नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat trains)' की सेवाएं रात 10 बजे तक जारी रहेगी। बयान के मुताबिक, आम तौर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह छह बजे से तथा रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू होती हैं। भैया दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन भारी संख्या में लोग एक से दूसरे शहर में यात्रा करते हैं।

बयान में कहा गया है, "भाई दूज उत्सव के दौरान यात्रियों की संख्या में अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए पूरे दिन ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य यात्रियों को आरामदायक और त्वरित यात्रा का अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें त्योहार के दौरान आसानी से और बिना किसी परेशानी के अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिल सके।"

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों का संचालन एक साल पहले शुरू हुआ था। इस ट्रेन से अब तक 40 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान की जा चुकी है। साहिबाबाद से मेरठ साउथ तक 9 स्टेशनों तक फैले 42 किलोमीटर के हिस्से में ये ट्रेनें चलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें