Airtel ने 125 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, चेक करें क्या आपका शहर है लिस्ट में शामिल

Airtel: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को 125 शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक 125 शहरों के जुड़ने बाद अब देश के 265 शहरों में जियो की सर्विस मिल रही है। अब 265 शहरों के एयरेटल ग्राहक 5G सर्विस का लाभ उठा सकते हैं

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 6:24 PM
Story continues below Advertisement
Airtel ने सोमवार को 125 शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है।

Airtel: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को 125 शहरों में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक 125 शहरों के जुड़ने बाद अब देश के 265 शहरों में जियो की सर्विस मिल रही है। अब 265 शहरों के एयरेटल ग्राहक 5G सर्विस का लाभ उठा सकते हैं।

जल्द और 5G सर्विस का होगा विस्तार

कंपनी ने कहा कि उसका टारगेट मार्च 2024 तक सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को 5G रोलआउट से कवर करने का है। भारती एयरटेल के CTO रणदीप सेखों ने कहा कि 5G ने इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाई है। इससे कनेक्टिविटी दी है, जिससे कनेक्टिविटी और कम्यूनिकेशन से नए युग की शुरुआत हुई है, जो देश के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज 125 शहरों में एयरटेल की 5G सर्विस शुरू कर दी गई है।


अब इन शहरों में मिल रही है सर्विस

एयरटेल जल्द ही अन्य शहरों में 5G प्लस सेवा का और विस्तार करेगा। ताकि, देश के अन्य कस्बों और गांवों में जल्द ही एयरटेल की 5जी सर्विस मिलना शुरू हो जाए। एयरटेल के मुताबिक अब कंपनी जम्मू शहर से कन्याकुमारी के दक्षिणी सिरे तक हर बड़े शहर में अपनी 5जी सेवाएं दे रही है। 125 शहरों की सूची में नेल्लोर, अनंतपुर (आंध्र प्रदेश); जोरहाट, तेजपुर (असम); मोतिहारी, गया (बिहार), बिलासपुर (छत्तीसगढ़); दहेज, भरूच, भावनगर, जामनगर (गुजरात), झांसी, अयोध्या, शाहजहांपुर, रायबरेली (उत्तर प्रदेश); मनाली, सोलन (हिमाचल प्रदेश) आदि शामिल है।

डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स पर होली से पहले चढ़ा तेजी का हरा रंग, हुई बंपर खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।