PM Kisan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में 10वीं किस्त 2000 रुपये 1 जनवरी को ट्रांसफर हो चुकी है। अब सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जो 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर असर डालेगा। इस बार किसानों से खास सुविधा छिन ली गई है जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ने वाला है। सरकार ने चुनावों से पहले यह बदलाव किया है।
मोदी सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव किया है। अभी तक किसान रजिस्ट्रेशन के बाद अपना स्टेटस खुद चेक कर सकते हैं। जैसेकि आपके आवेदन की क्या स्थिति है, आपके बैंक अकाउंट में कितनी पैसा आया या कब आया है आदि लेकिन अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। अब तक पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या अकाउंट नंबर या अपनी किस्त का स्टेटस जान सकता है। अब किसान अपने मोबाइल नबंर के जरिये स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब किसान सिर्फ अपने आधार और बैंक अकाउंट के जरिये ही स्टेटस जान पाएंगे।
मोबाइल नंबर से स्टेटस चेक करने में किसानों को आसानी होती थी लेकिन इसके नुकसान हो रहे थे दरअसल बहुत से लोग किसी भी मोबाइल नबंर से स्टेटस चेक कर लेते थे और कई बार दूसरे लोग जानकारियां ले लेते थे। इस प्रेक्टिस को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया है।
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) स्कीम के तहत लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है। यह धनराशि सीधे बेनीफिशियरीज के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। अगर आपके खाते में अभी तक पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें।